Move to Jagran APP

Maha Shivaratri 2021: आज महाशिवरात्रि पर बरस रही विशेष कृपा, भक्तों से पटा बाबा का दरबार...

Maha Shivaratri 2021 Mahashivratri 2021 आज महाशिवरात्रि है। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का शुभ विवाहोत्सव का दिन। सुमंगल का दिन। आज का दिन औघड़दानी शिव को विशेष प्रिय है। मान्यता है कि आज के दिन सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा अर्चना से देवाधिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 05:26 PM (IST)
Maha Shivaratri 2021: आज महाशिवरात्रि पर बरस रही विशेष कृपा, भक्तों से पटा बाबा का दरबार...
Maha Shivaratri 2021, Mahashivratri 2021: आज महाशिवरात्रि है। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का शुभ विवाहोत्सव का दिन।

रांची, जासं। Maha Shivaratri 2021, Mahashivratri 2021, Shivratri 2021 आज महाशिवरात्रि है। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती का शुभ विवाहोत्सव का दिन। सुमंगल का दिन। आज का दिन औघड़दानी शिव को विशेष प्रिय है। मान्यता है कि आज के दिन सच्चे मन से शिव-पार्वती की पूजा अर्चना से देवाधिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं। बिन मांगे श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज के दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए कतार लगनी शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

देर शाम तक महादेव का दर्शन पूजन होगा। संध्या में मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। महाआरती उतारी जाएगी। रात में शिव-पार्वती का शुभविवाहोत्सव मनाया जाएगा। प्रसाद बंटेंगे। इस अवसर पर राजधानी शिवमय बनी रहेगी। कई स्थानों से प्रतीकात्मक रूप से शिव बारात निकाली जाएगी। रातू रोड में जयमाल की रस्म होगी। पहाड़ी मंदिर के समीप शिव बारात आयोजन समिति की ओर से मुख्य कार्यक्रम होंगे।

दोपहर 2.30 बजे कार्यक्रम शुरु होगा जिसमें सीएम हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्यों के आने की संभावना है। देर रात तक भजन कीर्तन होगा। शिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहाड़ी मंदिर के अलावे शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में प्रात:काल से ही पुलिस बल की तैनात रहेंगे। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने जिले के थानेदारों को संवेदनशील इलाकों में स्थित मंदिरों की विशेष निगरानी को कहा है। शहर में पांच सौ अतिरिक्त पुलिस बलों प्रतिनियुक्त किया गया है।

छह दंडाधिकारी व 120 जवान संभालेंगे पहाड़ी मंदिर का कमान, शीघ्रदर्शनम की होगी व्यवस्था

पहाड़ी मंदिर में प्रात: 3.30 बजे प्रथम पूजा आरंभ होगी। रुद्राभिषेक, श्रृंगार आदि के बाद 4.30 बजे मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। संध्या 5.30 बजे तक जलाभिषेक होगा। इसके बाद जलाभिषेक बंद कर दिया जाएगा और संध्या श्रृंगार पूजा की तैयारी आरंभ होगी। गर्भ गृह की साफ-सफाई के बाद संध्या 6.30 बजे श्रृंगार पूजा होगा। महाआरती के बाद सात बजे मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद के अनुसार पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक अरघा सिस्टम से होगा। श्रद्धाधु फूल, बेलपत्र आदि अर्पित कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रसाद चढ़ाने की मनाही है। आम श्रद्धालुओं के लिए तीन हजार लोटा की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु बाबा के जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर से जल भरा लोटा प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा नि:शुल्क होगी।

बनाये गए हैं चार ड्रॉप गेट, पीछे से मिलेगा प्रवेश

संभावित भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मंदिर के मुख्य गेट के दाहिने साइड से मंदिर तक जाने की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह चार ड्रॉप गेट बनाये गए हैं। निकासी मुख्य द्वार से होगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए छह दंडाधिकारी के साथ 120 जवानों की तैनाती की गई है। पहाड़ी मंदिर समिति और अन्य धार्मिक संगठनों के करीब 225 कार्यकर्ता व्यवस्था में सुरक्षाकर्मी की मदद करेंगे। इसके अलावा 40 सीसीटीवी कैमरे से मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। अपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग का दस्ता और सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम तैनात रहेंगे।

पहाड़ी मंदिर समिति की अपील गहना और ज्यादा रुपये लेकर न आये मंदिर

आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पहाड़ी मंदिर समिति ने आम श्रद्धालुओं से गहना पहना नहीं आने की अपील की है। ज्यादा रुपये लेकर भी आने से मना किया गया है। मंदिर में दान दक्षिणा के लिए डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था होगी।

आठ किलो चांदी से बने नंदी बाबा की स्थापना की गई

पहाड़ी बाबा मंदिर में संगमरमर से बने नंदी बाबा को बदल दिया गया है। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से बने आठ किलो का चंदी के नंदी बाबा की प्रतिमा का स्थापना की गई है। नंदी बाबा का प्रतिमा गुजरात से मंगवाया गया है। गुरुवार को नंदी बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना होगी।

निशक्तों के लिए शीघ्रदर्शन की होगी सुविधा

शारीरिक रूप से अक्षम और बुजुर्गों के लिए शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था होगी। ऐसे श्रद्धालु मंदिर परिसर स्थित कार्यालय से विशेष पास बनवा सकते हैं। मंदिर परिसर में तैनात स्वयं सेवक श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। साथ, सुबह 4.30 बजे से जलाभिषेक का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

प्रथम पूजा 3.30 बजे आरंभ होगी

बाबा का दरबार आम भक्‍तों के लिए 4.30 बजे खोल दिया जाएगा। जल ती हजार लोटा जल की व्यवस्था, शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था रहेगी। कार्यालय में पास की व्यवस्था होगी। रांची पहाड़ी मंदिर का यूट्यूब पर चाढ़े चार बजे से दर्शन की व्यवस्था रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.