Move to Jagran APP

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने रामेश्‍वर उरांव को लपेटे में लिया, बिहारी-मारवाड़ी वाले बयान पर घमासान

Jharkhand Congress News रांची में बिहारियों के कब्जे से संबंधित प्रदेश अध्यक्ष के बयान का विरोध करते हुए विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि ये किसी एक व्यक्ति विशेष की सोच हो सकती है कांग्रेस की नहीं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 01:28 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 11:00 PM (IST)
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने रामेश्‍वर उरांव को लपेटे में लिया, बिहारी-मारवाड़ी वाले बयान पर घमासान
रांची में बिहारियों के कब्जे वाले प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में सामने आईं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने प्रदेश अध्‍यक्ष के बयान पर आपत्ति जताते हुए अपने ट्विटर अकांउट पर विरोध जताया है। रांची में बिहारियों के कब्जे से संबंधित प्रदेश अध्यक्ष के बयान का विरोध करते हुए विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि ये किसी एक व्यक्ति विशेष की सोच हो सकती है, कांग्रेस की नहीं।

loksabha election banner

महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने आगे लिखा- भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज भी जोड़ने में विश्वास रखती है, तोड़ने में नहीं। सनद रहे कि जब भारत एक है तो इसके हर राज्य, हर जि‍ले, हर धर्म-जाति के लोग भी एक हैं। विधायक ने इस ट्वीट को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आरपीएन सिंह के साथ भी साझा किया है।

बता दें कि रामेश्‍वर उरांव ने शुक्रवार को कहा था कि रांची में बिहार के लोग भर गए हैं। यहां मारवाड़ी बस गए हैं। रांची की जमीन दूसरे लोगों के हाथों में चली गई है। यहां के आदिवासी कमजोर हो गए हैं। इस कारण उनका शोषण हो रहा है। उन्‍होंने इस दौरान आदिवासी के जीवन स्‍तर को ऊपर उठाने की वकालत की थी और कहा था कि सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.