कोड़ा के खिलाफ रांची में दर्ज हैं छह मामले
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खिलाफ रांची में छह मामले दर्ज हैं। पांच मामलों की सुन
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खिलाफ रांची में छह मामले दर्ज हैं। पांच मामलों की सुनवाई रांची कोर्ट में चल रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में हुए घोटाले के मामले में कोड़ा पर लगे आरोप को हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 1340 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में मधु कोड़ा के खिलाफ आठ अक्टूबर 2009 को ईडी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसकी सुनवाई ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में चल रही है। मामले में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। सुनवाई की अगली तिथि 10 जनवरी निर्धारित है।
आय से अधिक संपत्ति का मामला भी कोड़ा के खिलाफ दर्ज है। इसे लेकर दो जुलाई 2009 को सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की सुनवाई सीबीआइ के विशेष अदालत में चल रही है। इसमें 11 करोड़ रुपये का आरोप कोड़ा पर लगा है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर निर्धारित है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण मामले में मामले में कोड़ा व उनके करीबी विनोद सिन्हा आरोपी हैं। इसमें विनोद ने डिस्चार्ज पिटीशन दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को निर्धारित है। इस मामले को लेकर 31 अगस्त 2010 को केस दर्ज हुआ था। जेल में खाने को लेकर हुई मारपीट मामले में 31 अक्टूबर 2011 को कोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। कर चोरी के मामले में भी कोड़ा पर मामला दर्ज है। मधु कोड़ा इन मामलों में जमानत पर हैं।
-----------