सीएम की कुर्सी नहीं छोड़ने पर अड़ गए थे कोड़ा
रांची : स्टीय¨रग कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष शिबू सोरेन ने तत्कालीन संप्रग सरकार को लोकसभा में
रांची : स्टीय¨रग कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष शिबू सोरेन ने तत्कालीन संप्रग सरकार को लोकसभा में विश्वास मत के दौरान इन शर्तो पर अपना समर्थन दिया था कि उन्हें झारखंड का मुख्यमंत्री बना दिया जाए। साथ ही उन्होंने झामुमो के दो विधायकों के लिए केंद्रीय कैबिनेट में जगह देने की शर्त भी रखी थी, जिसे शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया था। इससे इतर मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने में हो रहे विलंब को देखते हुए शिबू ने अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर मधु कोड़ा जल्द इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे राज्य सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। शिबू की इस चेतावनी के बावजूद मुख्यमंत्री कोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा देने से इन्कार कर दिया था।
स्वतंत्र विधायक से मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय करने वाले कोड़ा ने तब मीडिया से स्पष्ट कहा था कि संप्रग नेतृत्व से इस्तीफा देने के संबंध में उन्हें कोई निर्देश नहीं मिला है। लिहाजा, उनकी सरकार सुरक्षित है। इस मामले में तत्कालीन रेल मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की वकालत की थी। इस बीच झामुमो ने मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेने के लिए संप्रग नेतृत्व को 48 घटे का समय दिया था। लगभग 15 दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अंतत: शिबू की ताजपोशी मुख्यमंत्री पद पर हुई थी।
---