Move to Jagran APP

Madhupur By-Election 2021: मधुपुर उपचुनाव के लिए हेमंत सोरेन की पक्‍की तैयारी, सबको साधने में जुटे

Madhupur By-Election 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन गंभीर है। प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक समन्वय समिति गठित की है। इसमें झामुमो. कांग्रेस राजद समेत वामदलों के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 03:41 AM (IST)
Madhupur By-Election 2021: मधुपुर उपचुनाव के लिए हेमंत सोरेन की पक्‍की तैयारी, सबको साधने में जुटे
Madhupur By-Election 2021: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन।

रांची, राज्य ब्यूरो। Madhupur By-Election 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन गंभीर है। प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने एक समन्वय समिति गठित की है। इसमें झामुमो. कांग्रेस, राजद समेत वामदलों के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में इस बाबत सहमति बनी। महागठबंधन ने रणनीति बनाई है कि मधुपुर में एकजुट होकर चुनाव अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

उपचुनाव के दौरान क्षेत्र में समन्वय समिति के तमाम नेता मौजूद रहेंगे और महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में प्रचार-प्रसार अभियान का निर्देशन करेंगे। समन्वय समिति में कांग्रेस की ओर से मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, रंजन कुमार, सीपीआई के महेंद्र पाठक, अजय सिंह, सीपीआई (एम) से गोपीकान्त बक्शी, प्रकाश विप्लव, सीपीआई (एमएल) से जनार्दन प्रसाद, शुभेंदु सेन, झामुमो से विनोद कुमार पांडेय एवं सुप्रियो भट्टाचार्य शामिल किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.