Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2021: साल के पहले चंद्रग्रहण पर ऐसा दिखा चांद, यहां करें सुपर फ्लावर ब्लड मून का दीदार

Chandra Grahan 2021 Today आज चंद्रग्रहण लग रहा है। विशेष खगोलीय घटना सुपर फ्लावर ब्लड मून भी दिखाई देगी। बुद्ध पूर्णिमा पर इस साल विशेष संयोग बन रहे हैं। इस दिन वैशाख स्नान का समापन होता है। बुध राशि परिवर्तन कर स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 26 May 2021 06:07 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 07:00 AM (IST)
Chandra Grahan 2021: साल के पहले चंद्रग्रहण पर ऐसा दिखा चांद, यहां करें सुपर फ्लावर ब्लड मून का दीदार
Chandra Grahan 2021 Today: आज चंद्रग्रहण लग रहा है। विशेष खगोलीय घटना 'सुपर फ्लावर ब्लड मून' भी दिखाई देगी।

रांची, जासं। Chandra Grahan 2021 Today वैशाख पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर कई विशेष संयोग बन रहे हैं। इस दिन वैशाख स्नान का समापन होता है। साथ ही, बुध राशि परिवर्तन कर स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहा है। इसी दिन खग्रास चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। इसके साथ ही एक विशेष खगोलीय घटना 'सुपर फ्लावर ब्लड मून' भी दिखाई देगी। 

loksabha election banner

बुध के परिवर्तन से होगें कई बदलाव

ज्योतिषाचार्य पं अजित मिश्रा बताते हैं कि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक भी भारत में नहीं लगेगा। हालांकि इसी दिन बुध राशि के स्थिति परिवर्तन का असर पड़ेगा। ग्रहों में राजकुमार कहलाने वाला बुध 26 मई को सुबह 8:55 बजे स्वराशि मिथुन में गोचर करेगा। मात्र पांच दिन बाद अर्थात् 30 मई को सूर्योदय पूर्व तड़के 4:05 बजे वक्री हो जाएगा और तीन जून को सूर्योदय पूर्व रात्रि में 2 बजकर 11 मिनट पर वक्री अवस्था में पुन: वृषभ राशि में लौट आएगा।

इस प्रकार मात्र नौ दिनों में वापस मिथुन से वृषभ राशि में आ जाएगा। बुध के इन परिवर्तनों से प्रकृति, पर्यावरण, मौसम और मनुष्यों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। लोगों की वाणी मृदु होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, कार्यों को गति मिलनी शुरू होगी। रोगों पर लगाम लगेगी। मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। गर्मी बढ़ेगी, आंधी, तूफान, वर्षा, वायुयान दुर्घटना की आशंका रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.