रांची में बिजली के झूलते तार बन रहे जानलेवा, एक दिन में हुए दो हादसे
Jharkhand News in Hindi रांची में झूलते हुए बिजली के तार जानलेवा बन रहे हैं। एक ही दिन बिजली की तार चपेट में आने से दो हादसे हुए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक बाल-बाल बच गया।
रांची, जासं। रांची में झूलते हुए बिजली के तार जानलेवा बन रहे हैं। एक ही दिन बिजली की तार चपेट में आने से दो हादसे हुए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक बाल-बाल बच गया। कोकर चौक के समीप स्थित होर्डिंग्स लगाने के लिए छत पर चढ़ा युवक बिजली तार की करंट की चपेट में आया। इससे युवक का सीना और हाथ झुलस गया। करंट की चपेट में आते ही युवक ने चीखा।
चीख सूनकर आसपास के लोग दौड़े और उसे उतरवाकर सैंफोर्ड अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। युवक का नाम सूरज कुमार है। वह कोकर हैदरअली रोड का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार सूरज होर्डिंग्स लगाने के लिए कोकर चौक के समीप स्थित एक मार्केट की छत पर चढ़ा था। वहां से सटा हुआ बिजली का तार गुजरा है। उसी तार की चपेट में सूरज आ गया। इससे वह झुल गया। उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी है।
इधर, बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
रांची के तुपुदाना रिंग रोड में बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मृजदूर का नाम जियाउल शेख है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के मिट्ठी गांव का रहने वाला था। तुपुदाना में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था। तुपुदाना में नवल किशोर भगत के मकान में मजदूरी कर रहा था। इसबीच वह 11 हजार वोल्ट की बिजली तार के चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हाे गया। साथ काम करने वाले पास के अस्पताल ले गए। वहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के गांव का रहने वाला मैजुल शेख के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।