Move to Jagran APP

हरिद्वार में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक शुरू, लव जिहाद सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलने वाली इस एक दिवसीय बैठक में मतांतरण व लव जिहाद जैसे अनेक सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की होगी।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 12:51 PM (IST)
हरिद्वार में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक शुरू, लव जिहाद सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक शुरू, लव जिहाद सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा। जागरण

रांची, जासं । विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलने वाली इस एक दिवसीय बैठक में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान तथा मंदिर निर्माण, हिंदू मंदिरों की स्वायत्तता व सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, ईसाई मिशनरियों की ओर से छल से कराए जा रहे मतांतरण व लव जिहाद जैसे अनेक सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की होगी। यह बैठक हरिद्वार के भोपतवाला स्थित युगपुरुष परमानन्द जी महाराज के आश्रम अखंड परमधाम में हो रही है।

loksabha election banner

बैठक में देशभर के वरिष्ठ व श्रेष्ठ संतों के अतिरिक्त विहिप कार्याध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार, उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, विहिप के केंद्रीय महामंत्री  मिलिंद परांडे, केंद्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, मार्ग दर्शक मंडल के संयोजक जीवेश्वर मिश्र सहित अनेक केंद्रीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि देश के लाखों मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण है।

इन मंदिरों से प्राप्त आय का उपयोग हिंदुओं के कल्याण के लिए नहीं हो रहा है। सरकारी नियंत्रण में रहने वाले मंदिरों के पुजारियों की आर्थिक स्थिति खराब है। मंदिरों से प्राप्त राशि का उपयोग सरकार दूसरे कामों में कर रही है। इन मंदिरों की मुक्ति के लिए सरकार अभियान चलाएगी। वहीं जिस तरह ईसाई मिशनरियां भोले भाले आदिवासियों का मतांतरण करा रही है यह अपराध है। इसको रोकने के लिए विहित पूरे देश में अभियान चलाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.