भोपाल की प्रेमिका को घर से भगा ले आया रांची का प्रेमी, किराए के मकान से पकड़े गए
Love Story in Jharkhand मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लापता नाबालिग को मध्यप्रदेश पुलिस ने झारखंड के रांची जिले के नामकुम थाना पुलिस की मदद से केतारी बगान रोड नंबर 10 स्थित एक घर से प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है।
रांची, जेएनएन। Love Story in Jharkhand मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लापता नाबालिग को मध्यप्रदेश पुलिस ने झारखंड के रांची जिले के नामकुम थाना पुलिस की मदद से केतारी बगान रोड नंबर 10 स्थित एक घर से प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है। दोनों केतारी बगान में किराए के घर में रह रहे थे। मध्यप्रदेश पुलिस ने बताया कि भोपाल जिले के छोला मंदिर थाने में 16 दिसंबर को नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
भोपाल पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से नाबालिग का लोकेशन निकाला। लोकेशन के आधार पर रविवार को पुलिस नामकुम थाना पहुंची। नामकुम थाने की पुलिस की मदद से नाबालिग और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया। रविवार को ही नामकुम थाने में कागजी कार्रवाई कर पुलिस दोनों को अपने साथ भोपाल लेकर चली गई।
किशोरी का भाई कराता था अपने ससुर से दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार
बोकारो शहर के सेक्टर बारह थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ उसके भाई का ससुर ही दुष्कर्म करता था। भाई की सहमति से उसका ससुर यह घृणित कार्य करता था। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो पुलिस से इसकी शिकायत की। रविवार को पुलिस ने किशोरी के 20 वर्षीय भाई और भाई के 55 वर्षीय ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
किशोरी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी में उसने बताया है कि उसके घर के पास ही भाई का ससुर भी रहता है। दुर्गापूजा में भाई ने अपने ससुर से कुछ रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद भाई ने किशोरी को अपने ससुर के पास भेज दिया। भाई का ससुर उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाने के बहाने ले गया और पांच-छह बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।
बता दें कि बीते दो माह पहले भी किशोरी थाना पहुंची थी। उस समय वह अपने स्वजनों पर ही प्रताडि़त करने का आरोप लगा रही थी। थाना प्रभारी ने पूरे मामले को सीडब्ल्यूसी के पास भेज दिया था। उस समय न तो थाना में और न ही सीडब्ल्यूसी के सामने किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई थी। गर्भवती होने पर वह अपने स्वजनों के साथ थाना पहुंची और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।