Move to Jagran APP

Jagannath Rath Yatra 2020: आज घूरती रथ यात्रा, 9 दिनों के प्रवास के बाद अपने धाम लौटेंगे भगवान जगन्नाथ

Jagannath Rath Yatra News. भगवान जगन्नाथ के धाम लौटने पर खुशियां मनाई जाएगी। मंगल आरती का गायन किया जाएगा। शंख ध्वनी के बीच 108 दीपों की आरती उतारी जायेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 10:00 AM (IST)
Jagannath Rath Yatra 2020: आज घूरती रथ यात्रा, 9 दिनों के प्रवास के बाद अपने धाम लौटेंगे भगवान जगन्नाथ
Jagannath Rath Yatra 2020: आज घूरती रथ यात्रा, 9 दिनों के प्रवास के बाद अपने धाम लौटेंगे भगवान जगन्नाथ

रांची, जासं। आज बुधवार को हरिशयनी एकादशी है। नौ दिनों के प्रवास से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ वापस अपने धाम लौटेंगे। शाम पांच बजे घुरती रथयात्रा का अनुष्ठान आरंभ होगा। मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रज भूषण मिश्र की देखरेख में पूजन आरंभ होगा। सर्वप्रथम श्री विष्णु सहस्त्रनाम का जाप किया जायेगा। फ़िर जय जगन्नाथ के जयकारे के बीच तीनों विग्रहों को मंदिर परिसर स्थित डोल मंडप से गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा।

loksabha election banner

मंगल आरती से भगवान का स्वागत, लगेगा मालपुआ का भोग

भगवान जगन्नाथ के धाम लौटने पर खुशियां मनाई जाएगी। मंगल आरती का गायन किया जाएगा। शंख ध्वनी के बीच 108 दीपों की आरती उतारी जायेगी। मालपुआ, बुंदिया का भोग लगाया जायेगा। रात 8 बजे पूजा के समापन के बाद भगवान को शयन कराया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार को भगवान जगन्नाथ को गुंडिचा का भोग लगाया गया। भगवान को खीर खिचड़ी और सब्जी का भोग लगाया गया।

कल से चार माह तक क्षीरसागर में भगवान करेंगे विश्राम

कल से चतुर्मास आरंभ हो जाएगा भगवान विष्णु 4 माह तक शिरसागर में विश्राम करेंगे। इस दौरान मांगलिक कार्यक्रम वर्जित होगा। 30 नवंबर देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान जनमानस के बीच लौटेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.