Move to Jagran APP

Jagannath Rath Yatra News: भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, कल ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा

Jagannath Rath Yatra 2020 News श्री विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना से मंदिर परिसर गूंज उठा। रैफ की निगरानी में अनुष्ठान संपन्न हुआ।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 09:00 AM (IST)
Jagannath Rath Yatra News: भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, कल ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा
Jagannath Rath Yatra News: भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, कल ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा

रांची, जासं। Jagannath Rath Yatra 2020 News भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। इसी के साथ भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा का 15 दिनों का एकांतवास समाप्त हुआ। रैफ की निगरानी के बीच सुबह 9:00 बजे नेत्रदान अनुष्ठान आरंभ हुआ। एक-एक कर विग्रहों को गर्भगृह से निकालकर बाहर पूजा मंडप में स्थापित किया गया। स्नान-ध्यान के उपरांत दिव्य श्रृंगार किया गया। वस्त्र, पुष्पों के हार से सुशोभित किया गया। श्री विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना पाठ हुआ।

loksabha election banner

10:30 बजे 108 दीपों की महाआरती उतारी गई। भगवान को मालपुए का भोग लगाया गया। 11:00 बजे अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूजा के बाद विग्रहों को वापस गर्भ गृह में स्थापित कर कपाट बंद कर दिया गया। इस दौरान जय जगन्नाथ के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। 23 जून को रथयात्रा अनुष्ठान होगी। इसकी तैयारी चल रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद रहे।

मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रज भूषण मिश्र की देखरेख में सभी अनुष्ठान संपन्न हुए। अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी के अलावे गिने-चुने लोग ही शामिल हुए। मुख्य रूप से मंदिर समिति के लाल प्रवीर नाथ शाहदेव, लाल चितरंजन नाथ शाहदेव, लाल नवीन नाथ शाहदेव, शिवेश सिंह आदि शामिल थे।

दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु बाहर से ही पूजा कर लिया आशीष

नेत्रदान अनुष्ठान के दौरान जगन्नाथपुर एवं आसपास के गांव के दर्जनों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। श्रद्धालु मुख्य द्वार के समीप ही पुष्प, नारियल आदि चढ़ाकर भगवान जगन्नाथ से आशीष मांगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.