रांची में पेट्रोल पंप के कैशियर से 13 लाख की लूट
रांची में रागिनी पेट्रोल पंप के कैशियर से दो अपराधियों ने 13 लाख रुपये लूट लिए।
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में पेट्रोल पंप के कैशियर से 13 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, इटकी थाना क्षेत्र के रागिनी पेट्रोल पंप के कैशियर श्रीकांत महतो से आज दिनदहाड़े करीब साढ़े 12 बजे पांच लाख 84 हजार 500 रुपये कैश, चेक सहित 13 लाख 98 हजार रुपये लूट लिए गए। बताया जाता है कि अपराधी बाइक व मारुति वैन से आए थे। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जंगल की ओर फरार हो गए।
पेट्रोलपंप कर्मी नगड़ी बैंक ऑफ इंडिया में पैसे जमा कराने जा रहा था। एनएच 23 रांची गुमला मार्ग पर मलार पुल के निकट हुई। 7 लाख 82 हजार रुपये का एक चेक और दूसरा 21 हजार 630 रुपये का चेक है।
घटना की सूचना पाकर इटकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। डीएसपी संजय कुमार, ग्रामीण एसपी राजकुमार ने अपराधियों की पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।