Move to Jagran APP

रांची में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

रांची में लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने सभी पदाधिकारियों को जिला मुख्यालयों और प्रखंडों में बूथ स्तर तक शिविर लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 09:45 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 09:45 AM (IST)
रांची में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी
रांची में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी। जागरण

रांची, जासं । रांची में लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने सभी पदाधिकारियों को जिला मुख्यालयों और प्रखंडों में बूथ स्तर तक शिविर लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह निर्देश पार्टी के फिराया लाल चौक के नजदीक स्थित ड्यूक मेंशन में प्रदेश कार्यालय में पार्टी की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को दिया है।

loksabha election banner

इस दौरान हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का गठन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने किया था। पार्टी के गठन का मकसद गरीबों, दलितों, शोषित महिलाओं और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को हल करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी इनके लिए जो काम कर रही है उसे जन-जन तक पहुंचाएं। इसके लिए उन्होंने जिला स्तर और प्रखंड मुख्यालयों में जाकर सदस्यता अभियान चलाने को कहा। वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे।

अभी तक वह धरातल पर नहीं उतरे हैं। इसे लेकर पार्टी सड़क पर उतरेगी और सभी जिला मुख्यालय पर सिलसिलेवार ढंग से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को इसकी तैयारी करने को कहा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी पार्टी जिला परिषद, पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व से मांग करेंगे कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी का भी उम्मीदवार हो। बैठक में वीरेंद्र प्रधान के अलावा अभिषेक राय, आलम राय, उमेश तिवारी, राजेश रंजन वर्मा, ज्योति होरो, आनंद वर्मा, श्रवण कुमार, आकाश भारती, प्रमोद एकता, भोला सिंह, प्रकाश राव, रामाधार तिवारी, विष्णु सोनी, संगीता टोप्पो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.