लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, ज्वाइंट अकाउंट खोलने पर निर्णय
Jharkhand Political Updates लोकजनशक्ति पार्टी की बैठक में कहा गया कि किसी प्रकार का सहयोग करने के लिए ज्वाइंट खाता में डोनेशन या सहयोग राशि डाली जाएगी। किसी प्रकार के खर्चे के लिए किसी पदाधिकारी को सोचना नहीं पड़ेगा।
रांची, जासं। Jharkhand Political Updates रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी की अध्यक्षता में ड्यूक मेंशन में बैठक संपन्न हुई। बैठक में रांची में पार्टी के संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी के नाम से ज्वाइंट अकाउंट खोला जाए। कहा गया कि रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने के लिए या किसी को सहयोग करने के लिए सहयोग राशि की जरूरत पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि बैंक में एक ज्वाइंट अकाउंट खोला जाए।
इस खाता का संचालन रांची जिला अध्यक्ष, रांची जिला सचिव, रांची जिला कोषाध्यक्ष के नाम से बैंक ऑफ इंडिया या यूनाइटेड बैंक में खाता खुलवाया जाएगा, ताकि किसी का किसी प्रकार का सहयोग करने के लिए उसी खाता में डोनेशन या सहयोग राशि डाली जाएगी। किसी प्रकार के खर्चे के लिए किसी पदाधिकारी को सोचना नहीं पड़ेगा। इसलिए खाता खुलवाने का निर्णय रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा लिया गया। आज की बैठक में रांची के पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष आकाश भारती, अमर मुंडा, विष्णु सोनी, महासचिव प्रमोद एक्का, सचिव शिशिर खलखो, सरवन कुमार, कोषा अध्यक्ष आनंद वर्मा, कांके प्रखंड अध्यक्ष बालचंद मुंडा, सचिव प्रकाश उरांव, हरमू मंडल अध्यक्ष मनीष यादव आदि मौजूद थे।
डोरंडा में झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा
डोरंडा में हबीब कांप्लेक्स में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान के नेतृत्व में झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश की सभी इकाइयों की एक बैठक हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि पार्टी के जनहित के कामों का प्रचार किया जाए। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद समद, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता मोहम्मद शकील सिद्दीकी समेत अन्य लोग मौजूद थे।