Lohardaga Corona News: लोहरदगा में आज फिर मिले 3 कोरोना संक्रमित, अब तक 174 मामले
Lohardaga Coronavirus News. लोहरदगा में सक्रिय मामलों की संख्या 80 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले में फिर एक बार तीन कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। तीनों संक्रमित मरीज प्रवासी कामगार हैं। जो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आए हुए थे। तीनों फिलहाल सिस्टम क्वारंटाइन में थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका सैंपल लेकर जांच किया गया था। जांच में तीनों को पॉजिटिव पाया गया।
इसके बाद तत्काल तीनों को कोविड 19 केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 174 पहुंच चुकी है। जबकि 80 सक्रिय मामले हैं। वहीं 94 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
शहरी क्षेत्र में हाल के समय में कई संक्रमित मरीजों के मामले सामने आने की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सैंपल एकत्रित करते हुए जांच किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।