Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में शुक्रवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले, जानें ताजा हाल
Lohardaga Coronavirus News लोहरदगा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए कुल 290 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 258 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1496 पहुंच गया है।
लोहरदगा (जासं) । लोहरदगा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए कुल 290 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 258 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1496 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित सभी 18 मरीजों को क्वॉरंटाइन में रखा गया है।लोहरदगा जिले में फिलहाल कोरोना के 95 सक्रिय मामले हैं।
वहीं 1395 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कराई गई जांच में शहर के संजय गांधी पथ की एक वृद्ध महिला, पतराटोली की रहने वाली दो महिलाएं, गुदरी बाजार का रहने वाला एक युवक, अपर बाजार का एक युवक, छत्तर बगीचा का रहने वाला एक पुरुष और एक महिला, बीआईडी का एक वृद्ध, प्रेम नगर का एक युवक, मधुबन टोली की रहने वाली एक महिला और नवाडीपाड़ा की रहने वाली एक किशोरी संक्रमित मिली है।
इसी तरह सदर प्रखंड के कैमो का एक किशोर, जुरिया गांव एक अधेड़ और पीपर टोली की एक वृद्ध महिला, सेन्हा प्रखंड के पिपराटोली की एक महिला, अंबाटोली चांदकोपा की एक महिला, डोका गांव की एक महिला, कल्हेपाट की एक महिला संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अब तक 38700 लोगों का सैंपल लिया गया है। जिसमें 38507 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। जांच में अब तक 1496 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 37011 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लोहरदगा में कोरोना से अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि एक संक्रमित युवक ने सदर अस्पताल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।