Lohardaga Coronavirus News: लोहरदगा में 2 गर्भवती महिलाएं समेत 12 कोरोना संक्रमित मिले, जानें ताजा हाल
Lohardaga Coronavirus News Update नगर परिषद का कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वस्थ होने के बाद बाद कोविड सेंटर से 12 मरीजों को छ़ुट्टी दी गई।
लोहरदगा, जासं। Lohardaga Coronavirus News Update लोहरदगा जिले में मंगलवार को एक बार फिर 12 कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों में भंडरा प्रखंड के भंडरा, कुंदो और सोरंदा के लोग शामिल हैं। लोहरदगा जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित कुल 12 मरीजों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा नगर परिषद का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शहरी क्षेत्र के अलका सिनेमा के समीप स्थित एक होटल संचालक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
रांची के रहने वाले मां-बेटे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने लोहरदगा में कोरोना जांच कराया था। हालांकि इनका संबंध लोहरदगा के तिवारी दूरा से है। रांची की ट्रैवल हिस्ट्री वाले सदर प्रखंड के निंगनी गांव के एक व्यक्ति भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिले हैं। विगत दिन सदर प्रखंड कार्यालय का कोरोना पॉजिटिव मिले कर्मचारी के दो बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा अन्य कई लोग भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं।
लोहरदगा के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में भर्ती 12 कोरोना संक्रमित मरीजों के पूरी तरह से स्वस्थ्य होने और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। लोहरदगा जिले में कुल 359 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। वर्तमान में लोहरदगा में 118 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 238 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। लोहरदगा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 135 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। इसमें 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 123 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।