Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज 10 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Coronavirus in Lohardaga News Update झारखंड में रविवार को 27 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज लोहरदगा में फिर 10 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 04:16 AM (IST)
रांची, जेएनएन। Coronavirus in Lohardaga News Update झारखंड में रविवार को 27 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज लोहरदगा में फिर 10 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। राजधानी रांची से 7 कोरोना मरीज सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों में कोडरमा में 3, जमशेदपुर में 2, सिमडेगा में 2, रामगढ़ में 2 और पलामू में एक नया कोरोना मरीज मिला है। आज के संक्रमितों के साथ राज्य में अबतक 2777 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। इनमें से 19 कोरोना संक्रमितों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
रविवार को झारखंड में फिर मिले 54 कोरोना संक्रमित
- लोहरदगा में 10
- रांची में 05
- धनबाद में 06
- कोडरमा में 03
- जमशेदपुर में 15
- रामगढ़ में 02
- सिमडेगा में 02
- पलामू में 01
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें