Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 181; जानें ताजा हाल
Lohardaga Jharkhand Corona News Update लोहरदगा जिले में फिर एक बार 10 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। संक्रमित में तीन मरीज प्रवासी कामगार हैं। जो विजयवाड़ा से आए हैं।
लोहरदगा, जासं। Lohardaga Coronavirus News Update लोहरदगा जिले में फिर एक बार 10 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। संक्रमित में तीन मरीज प्रवासी कामगार हैं। जो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से आए हुए थे। तीनों फिलहाल सिस्टम क्वारंटाइन में थे। तीनों संक्रमित मरीज कुडू प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका सैंपल लेकर जांच किया गया था। जांच में तीनों को पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद तत्काल तीनों को कोविड 19 केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं शेष सात लोगों में सभी महावीर चौक इस्ट गोला रोड कंटेंटमेंट जोन के रहने वाले हैं। इनमें चार महिला और दो पुरूष और एक बच्चा है। इन सात लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें कोविड-19 सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। इनके स्वास्थ्य पर भी स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए है।
जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 181 पहुंच चुकी है। जबकि 87 सक्रिय मामले हैं। वहीं 94 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। शहरी क्षेत्र में हाल के समय में कई संक्रमित मरीजों के मामले सामने आने की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सैंपल एकत्रित करते हुए जांच किया जा रहा है। मंगलवार को जिले में कुल 69 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। शहर के कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।