Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 54; जानें ताजा हाल
Coronavirus Lohardaga लोहरदगा में शनिवार को जो कोरोना संक्रमित मरीज मिला है वह 20 वर्ष का युवक है और बंगलुरू से लोहरदगा आने के बाद क्वारंटाइन में था और असिम्प्टोमैटिक है।
लोहरदगा, जासं। Lohardaga Coronavirus Cases लोहरदगा जिले में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 54 हो चुकी है। इन 54 पॉजिटिव मरीजों में से अब तक कुल 47 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। जबकि शेष बचे 07 संक्रमित मरीजों में 06 का इलाज कुडू प्रखंड अंतर्गत चिरी के कोविड-19 केयर अस्पताल में चल रहा है। जबकि एक मरीज रांची के निजी अस्पताल में इलाजरत है।
सिविल सर्जन डा. विजय कुमार ने एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोहरदगा जिले में शनिवार को जो कोरोना संक्रमित मरीज मिला है वह 20 वर्ष का युवक है, जो कामगार है और बंगलुरू से लोहरदगा आने के बाद क्वारंटाइन में था और असिम्प्टोमैटिक है। पॉजिटिव मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी है। ट्रू-नेट मशीन से जांच में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ हीं प्रशासन कोरोना पॉजिटिव मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री लेने के साथ उसके संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान करने में जुट गई है।