Move to Jagran APP

Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 50; जानें ताजा हाल

Lohardaga Coronavirus झारखंड में सोमवार को 42 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 11 नए मामले देवघर से सामने आए हैं। आज एक कोरोना मरीज लोहरदगा में भी मिला।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 08:39 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 04:57 AM (IST)
Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 50; जानें ताजा हाल
Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज फिर मिला 01 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 50; जानें ताजा हाल

लोहरदगा, जासं। Coronavirus Lohardaga झारखंड में सोमवार को 42 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 11 नए मामले देवघर से सामने आए हैं। आज एक कोरोना मरीज लोहरदगा में भी मिला। लोहरदगा में सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। जिसके साथ लोहरदगा जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डा. विजय कुमार ने की।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि इन 50 मरीजों में 38 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को लोहरदगा में मिले कोरोना संक्रमित मरीज 35 वर्षीय पुरुष है और वह सूरत से आने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती था। कोरोना पॉजिटिव मरीज असिम्प्टोमैटिक है और उस मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बनी हुई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने के साथ  उसकी ट्रेवल हिस्ट्री लेने और संपर्क में आए व्यक्तियों को प्रशासन चिन्हित कर रही है।

सोमवार को 42 कोरोना संक्रमित मिले झारखंड में  

  1. देवघर 11
  2. हजारीबाग 3
  3. रांची 3
  4. चतरा 2
  5. गिरिडीह 7
  6. जमशेदपुर 6
  7. सिमडेगा 7
  8. लोहरदगा 1
  9. पलामू 1
  10. धनबाद 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.