Lohardaga Corona Update: लोहरदगा में आज 01 महिला कोरोना पॉजिटिव, अबतक 45; जानें ताजा हाल
लोहरदगा में गुरुवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है। संक्रमित महिला किस्को प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वह महिला रांची में एक अस्पताल में भर्ती थी।
लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले में गुरुवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है। संक्रमित महिला किस्को प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वह महिला रांची में एक अस्पताल में भर्ती थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही लोहरदगा जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 45 पहुंच चुकी है। जबकि 31 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। लाेहरदगा के लिए सुखद और परेशानी दोनों तरह की स्थिति रही है।
लोहरदगा में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ी हुई है। जबकि लगातार मरीजों के स्वस्थ होने से राहत भी मिल रही है। कोविड-19 को लेकर लोहरदगा पहुंचे 3412 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी सैंपलों की जांच के लिए संबंधित केंद्र भेजा, जहां से अब तक 3180 सैंपल की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो चुकी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार 45 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जबकि 187 लोगों के जांच रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। इधर कोरोना पॉजिटिव मिले 45 मरीजों में 31 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं, जबकि कोरोना संक्रमित 14 मरीजों के स्वस्थ होने का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।