Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi News: रिम्स के 2 डॉक्टर व नर्स समेत रांची में 83 नए कोरोना पॉजिटिव

LIVE Coronavirus Ranchi. गुरुवार को करीब 32 लोगों का सैंपल लिया गया था इसमें चार में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के भी पॉजिटिव होने की सूचना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 01:37 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi News: रिम्स के 2 डॉक्टर व नर्स समेत रांची में 83 नए कोरोना पॉजिटिव
LIVE Coronavirus Ranchi News: रिम्स के 2 डॉक्टर व नर्स समेत रांची में 83 नए कोरोना पॉजिटिव

रांची, जासं। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची में शुक्रवार को 83 नये मरीज मिले। पूर्व से इलाज करा रहे 27 पॉजिटिव मरीजों की की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। नये मामलों में दो रिम्स के जूनियर डॉक्टर और 2 नर्स शामिल हैं। गुरुवार को करीब 32 लोगों का सैंपल लिया गया था, इसमें चार में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के भी पॉजिटिव होने की सूचना है।

loksabha election banner

इसके अलावा जज कॉलोनी से भी संक्रमित मरीज मिले हैं। बताते चले कि गुरुवार को सीएम हाउस से भी कुछ लोगो का सैंपल जांच के लिए लिया गया था, उनमें से एक चालक और एक अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। सिविल सर्जन ने बताया कि सभी पॉजिटिव एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। सभी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।

इन इलाकों से मिले संक्रमित

डोरंडा

बरियातू

कांके रोड

धुर्वा

रातू रोड

हरमू

हिनू

कोकर

चुटिया

जज कॉलोनी

निगम में 105 कर्मियों की कोरोना जांच, सभी निकले निगेटिव

रांची नगर निगम में शुक्रवार को कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। पहले दिन 105 कर्मचारियों की जांच हुई है। सभी कर्मचारी निगेटिव पाए गए हैं। नगर निगम के सफाई कर्मचारी, वार्ड सुपरवाइजर और  निगम कार्यालय के कर्मचारियों की भी कोरोना जांच होगी। पहले चरण में करीब 15 फीसदी कर्मचारियों की रैंडम कोरोना जांच होगी। अगर इसमें कर्मचारी संक्रमित मिलते हैं तो जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देश के बाद शुक्रवार को निगम मुख्यालय में ही जांच कैंप लगाया गया।

सावधानी के साथ सेवाभाव से करें काम : एडीएम

खेलगांव में टावर वन, टू, थ्री और फोर में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने मरीजों के इलाज के दौरान कैसे कार्य करें, इसकी जानकारी दी।

अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था अखिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हर हाल में दिशा-निर्देशों का पालन करें। सभी को सावधानी के साथ सेवा भाव से कार्य करने को कहा। पेयजल, बिजली व्यवस्था, जेनरेटर, शौचालयों की साफ-सफाई आदि की व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए क्या करें और ना करें इससे संबंधित विभिन्न स्थानों पर साइनेज लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.