LIVE Coronavirus Ranchi News Updates: रांची में रिकॉर्ड 231 नए कोरोना मरीज मिले, 59 स्वस्थ भी हुए
LIVE Coronavirus Ranchi. राहत की बात यह रही कि 59 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब रांची में 1394 कोरोना मरीज सक्रिय हैं। 497 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates राजधानी रांची में मंगलवार को कोरोना विस्फोट हो गया। पहली बार एक दिन में रांची में 231 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि ऐसा कोरोना जांच में तेजी होने की वजह से हो रहा है। राहत की बात यह रही कि 59 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब रांची में 1394 कोरोना मरीज सक्रिय हैं। 497 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
रिम्स में हुई जांच में संक्रमित 34 मरीज रांची के
रांची में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ 231 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। दिनोंदिन रांची अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ नए आयाम को छू रहा है। बढ़ते आंकड़े प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोल रहा है। इसके अतिरिक्त दो मौतें भी हुई हैं। एक मामला देवघर और दूसरा हटिया क्षेत्र का है। वही 59 मरीज ठीक भी हुए।
इस तरह रांची में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 438 हो गई है और 1222 मरीज अब भी संक्रमित हैं। 231 मामलों में 34 मामले रिम्स लैब से पुष्टि हुई है। मंगलवार को रिम्स में हुई जांच में 208 सैंपल पॉजीटिव पाए गए थे। इनमें रांची के अतिरिक्त देवघर लातेहार और साहिबगंज जिला के सैंपल थे। मौजूदा हालात देखने से लग रहा है कि इनकी संख्या में और बढ़ोतरी दर्ज होगी। रिम्स के अब तक 40 डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
रिम्स की स्थिति यह है कि कोविड वार्ड फुल हैं। यही हाल पारस अस्पताल का है। बेड नहीं मिलने के कारण कई मरीज तो सामान्य वार्ड में ही भर्ती हैं। जब बेड मुहैया कराया जाता है, तब उन्हें शिफ्ट किया जाता है । मौजूदा व्यवस्था को देखते हुए कई कोरोना संक्रमित मरीज घर पर ही होम क्वारंटाइन हो गए हैं।