Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Ranchi: सिविल कोर्ट का कर्मी कोरोना पाॅजिटिव, रांची में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्‍या

LIVE Coronavirus Ranchi. रांची में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्‍या 757 हो गई है 291 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। कर्मी के पॉजिटिव मिलने के बाद कोर्ट दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 12:19 PM (IST)
LIVE Coronavirus Ranchi: सिविल कोर्ट का कर्मी कोरोना पाॅजिटिव, रांची में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्‍या
LIVE Coronavirus Ranchi: सिविल कोर्ट का कर्मी कोरोना पाॅजिटिव, रांची में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्‍या

रांची, जेएनएन। LIVE Coronavirus Ranchi News Updates रांची सिविल कोर्ट के एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोर्ट कर्मी दहशत में हैं। एहतियातन कोर्ट का कामकाज दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मी पटना से आया था। रांची में लगातार 100 से अधिक कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को भी 125 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

loksabha election banner

इससे पहले मंगलवार को भी 107 मरीज मिले थे। इधर, बुधवार को कोरोना से रांची में एक व्‍यक्ति की मौत भी हुई है। हालांकि रांची में कल 2 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन इसमें से एक मरीज चतरा का रहने वाला था। रांची के पत्थलकुदवा का मरीज रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती था, जबकि चतरा का मरीज बरियातू स्थित आलम अस्पताल में भर्ती था। रांची में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्‍या 757 हो गई है, जबकि 291 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि रांची जिले के चुटिया, हटिया रेलवे स्टेशन, होटवार, डोरंडा, सवेरा अपार्टमेंट, कांके, लेक एवेन्यू, कांके रोड, फैमिली कॉलोनी डोरंडा, चौधरी बगान, हरमू, कृष्णापुरी रिवर साइड, रांची, नियर मेडिका, बरियातू, डिप्टीपाड़ा, ढेला टोली, कोकर, एजी चर्च स्कूल रोड, बीआइटी मेसरा, रांची से हुई है।

रांची के विधायक सीपी सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3598 हो गई है। इनमें सबसे अधिक 757 सक्रिय केस रांची में हैं। राज्‍य में अब रांची में सबसे ज्‍यादा कोरोना मरीज हो गए हैं। राज्य में शुरुआत से अबतक जांच में पॉजिटिव पाए गए कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 6723 हो गई है। इनमें 3048 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिन मरीजों की मौत हुई, उनमें ज्यादातर पहले से ही विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। इनमें भी ज्यादा संख्या बुजुर्गों की ही थी।

होम क्वारंटाइन पर छोड़े गए लोगों का लोकेशन बाहर मिला, कार्रवाई का निर्देश

दूसरे प्रदेशों से आनेवाले लोगों को एयरपोर्ट से सीधे होम क्वारंटाइन पर भेजा जा रहा है लेकिन इनमें से कई सरकार के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे ही तीन लोगों की चुगली उनके मोबाइल ने कर दी है और उनका लोकेशन घर के बाहर मिला है। इन्हें 14 दिनों के लिए घर से निकलने से मना करके भेजा गया है। ऐसे तीन लोगों की रिपोर्ट बुधवार को परिवहन सचिव के. रविकुमार ने रांची उपायुक्त को भेजी है।

रांची के योगेंद्र कुमार यादव, विकास महाराणा और मंसूर अंसारी के बारे में परिवहन सचिव ने लिखा है कि तीनों होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन कर बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने इन तीनों के खिलाफ जांच करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-60 और आइपीसी की धारा 108 व अन्य नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि नई व्यवस्था में बाहर से आनेवाले लोगों का मोबाइल नंबर लेकर और उनका फॉर्म भरवाकर ही होम क्वारंटाइन पर भेजा जा रहा है। उनके फोन से ऐसे लोगों का लगातार लोकेशन मिलता रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.