Move to Jagran APP

Weather Update: आज झारखंड के इन शहरों में होगी बारिश, कल भी बूंदाबांदी; जानें अपने इलाके का हाल

Weather Forecast Today झारखंड के कई इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 दिसंबर को हल्‍की से मध्‍यम बारिश का पूर्वानुमान है। इससे पहले रविवार को भी राजधानी रांची समेत कई शहरों में बूंदाबांदी हुई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 07:37 AM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 06:21 PM (IST)
Weather Update: आज झारखंड के इन शहरों में होगी बारिश, कल भी बूंदाबांदी; जानें अपने इलाके का हाल
Jharkhand Weather Update: 14 और 15 दिसंबर को हल्‍की से मध्‍यम बारिश का पूर्वानुमान है।

रांची, जेएनएन। झारखंड के कई इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 दिसंबर को हल्‍की से मध्‍यम बारिश का पूर्वानुमान है। इससे पहले रविवार को भी राजधानी रांची समेत कई शहरों में बूंदाबांदी हुई। न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावनाओं की बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

बरिश के साथ बढ़ेगी कनकनी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार बारिश से ठंड और कनकनी बढ़ सकती है। 16 दिसंबर से आसमान एक बार फिर से साफ होगा। बारिश के दौरान कुछ इलाकों में आर्द्रता बढ़ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक ठंडी हवाओं से मौसम सर्द रहेगा।

सावधान रहें, मौसम बदल रही है करवट

दिसंबर के मध्य से राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सर्दी और कनकनी बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची के साथ कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, दुमका में सोमवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखते को मिलेगी। इसके साथ ही कनकनी बढ़ेगी। हालांकि बारिश के कारण आमलोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है।

रविवार को भी राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहे। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी रिकार्ड की गयी। इसके कारण शाम होते ही हल्की हवा से कनकनी काफी बढ़ गयी। इससे रांची का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री के आसपास चला गया और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा  का 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान राज्य में बोकारो का 16.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोब का एक टर्फ चक्रवातीय कम दवाब के क्षेत्र में बदल रहा है। वही एक कम दवाब का क्षेत्र दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर में बन रहा है। इसका असर पूरे देश के मौसम पर देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार राजधानी रांची के न्यूतम तापमान में बारिश और बादल के कारण अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.