Jharkhand Weather: अगले 24 घंटे में आपके इलाके में बारिश-वज्रपात, जानें- एक हफ्ते के मौसम का हाल...
Jharkhand Weather रांची सहित झारखंड के कई जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। 19 से 20 फरवरी के बीच आसमान में बादल रहेंगे। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Jharkhand Weather, Weather in Ranchi, Weather Today रांची, जासं। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार बने हुए हैं। आगामी 20 फरवरी तक आसमान में बादल कायम रह सकते हैं। आगामी 21 फरवरी से मौसम एक बार फिर साफ हो सकता है। बुधवार को बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
19 से 20 फरवरी के बीच आसमान में बादल रहेंगे। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान है गिरावट दर्ज की जा सकती है। 24 घंटे से अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 49 फीसद तथा न्यूनतम 29 फीसद रिकॉर्ड की गई है। पिछले 24 घंटे में शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड के अधिकांश इलाकों में मौसम में परिवर्तन हुआ है।
अगले कुछ दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम
- 17-फरवरी 15.0 27.0 आसमान में बादल, बारिश, धूल भरी हवाएं संभव
- 18-फरवरी 14.0 26.0 आसमान में बादल, बारिश, धूल भरी हवाएं संभव
- 19-फरवरी 15.0 25.0 आसमान में बादल
- 20-फरवरी 16.0 27.0 आसमान में बादल
- 21-फरवरी 16.0 29.0 आसमान रहेगा साफ
- 22-फरवरी 17.0 30.0 आसमान रहेगा साफ