Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 22, 23 व 24 को होगी हल्की बारिश

Jharkhand Weather Update रांची का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 22 23 और 24 फरवरी को हल्की बारिश होगी।

By Edited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 06:15 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 02:07 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 22, 23 व 24 को होगी हल्की बारिश
Jharkhand Weather Update: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 22, 23 व 24 को होगी हल्की बारिश

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update रांची का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 21 से 24 फरवरी तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 22, 23 व 24 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र उससे जुड़े मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र कारगर नहीं है। आगामी दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आगामी चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान में बताया कि 21 फरवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में, 22, 23 व 24 फरवरी को राज्य के उत्तरी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

सामान्य से पारा अब भी दो डिग्री कम

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। बता दें कि हाल के दिनों में रांची के तापमान में एक नियमित अंतराल पर वेरिएशन देखने को मिल रहा है।

शहर का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. रांची 28.4 11.2
  2. कांके 25.5 10.3
  3. जमशेदपुर 30.0 13.0
  4. डालटनगंज 30.4 10.5
  5. बोकारो 30.1 11.6
  6. चाईबासा 29.4 10.8

आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. रांची 59 29
  2. जमशेदपुर 56 36
  3. डालटनगंज 82 33
  4. बोकारो 67 40
  5. चाईबासा 67 38

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.