Move to Jagran APP

राजधानी में तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश

राजधानी में शुक्रवार की शाम मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

By Edited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 05:48 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 05:51 AM (IST)
राजधानी में तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश
राजधानी में तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश

रांची, जासं। राजधानी में शुक्रवार की शाम मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिनभर की गर्मी के बाद शाम में मौसम ठंड हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने इसे बूंदाबादी ही बताया है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार रांची में 2.4 मिमी, कांके में 3.0 मिमी. जबकि डालटनगंज में 0.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इससे पूर्व अपराह्न बाद आसमान में बादल छाने लगे थे।

loksabha election banner

मौसम विभाग की रांची शाखा ने शाम 4:25 बजे चेतावनी जारी करते हुए लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो व खूंटी जिले में आगामी दो से तीन घंटे के बीच गरज के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि होने की जानकारी दी। इसके बाद 5:01 बजे चेतावनी जारी कर आगामी दो से तीन घंटे में लातेहार, पलामू, चतरा व हजारीबाग जिले में वज्रपात व ओलावृष्टि होने की जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दोपहर बाद ही राज्य के उत्तरी-पश्चिमी व दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि होने की संभावना जताई थी। निदेशक एसडी कोटल ने बताया कि शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि रविवार व सोमवार को सुबह में कुहासा छाया रहेगा। मंगलवार से आसमान साफ होने की संभावना है। शुक्रवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 3.0 व न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार से न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

बारिश में कई क्षेत्रों की बिजली हुई गुल : बारिश के बाद तेज हवाओं का असर बिजली आपूर्ति पर देखने को मिला। राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में शाम में अचानक बिजली गुल हुई। कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे के भीतर बिजली लौट आई वहीं कुछ क्षेत्रों में तीन घंटो तक अंधेरा छाया रहा। विभाग द्वारा जानकारी मिली कि तार, इंसुलेटर संबंधी समस्याएं बिजली कट का कारण बनी। हालांकि त्वरित कार्यवाही करते हुए आपूर्ति बहाल की गई। रात नौ बजे तक लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई थी। कांके डिविजन क्षेत्र पहाड़ी मंदिर, अपर बाजार, सर्किट हाउस में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बरियातू में भी दो घंटों तक बिजली की समस्या बरकरार रही। इधर कोकर के कुछ हिस्सों में भी अलग-अलग कारणों से बिजली कई बार आई और गई। मेन रोड और कड़रू में भी बिजली कट से लोग परेशान रहे।

शहर का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम वर्षा(मिमी. में)
रांची 28.6 13.2 2.4 कांके 27.1 11.3 3.0
जमशेदपुर 33.0 14.7
डालटनगंज 29.8 13.3 0.8
बोकारो 29.1 12.2
चाईबासा 31.4 15.0
पाकुड़ 30.6 14.2
आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 71 24
जमशेदपुर 82 26
डालटनगंज 74 35
बोकारो 62 43
चाईबासा 72 57


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.