श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह के लिए चला अंतिम जनसंपर्क अभियान
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि संग्रह का शनिवार को अंतिम दिन चलता रहा।
जासं, रांची: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि संग्रह का शनिवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन राजधानी के विभिन्न इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक अपनी क्षमता के अनुसार श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग दिया। प्रताप नगर में अभियान प्रमुख अशोक पुरोहित के नेतृत्व में मेन रोड, बजरंगबली मंदिर लेन आदि क्षेत्र में जन संपर्क किया गया। मंदिर निर्माण हेतु असहाय लोगों ने भी दान दिया। संपर्क में कैलाश अग्रवाल, सुनील सोनी, राहुल सिन्हा, अमित हर्षवीर, चंदन चौधरी, नीलेश लोहिया, प्रवीण जोशी, रमाशंकर बगड़िया, अमन पुरोहित आदि शामिल थे। इधर, गौतम बुद्ध नगर में रांची कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य उमा शंकर साहू ने विश्व हिदू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल को परिवार की ओर से एक लाख रुपये का राशि सौंपा। मौके पर स्वयंसेवक दिनेश सिंह, राज कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
बबन कुमार ने श्रीराम मंदिर के लिए दिए 5.55 लाख
जासं, रांची : नरसिंह कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर बबन कुमार ने शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर-निर्माण हेतु पांच लाख 55 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। यह राशि प्रांत प्रचारक रविशंकर को सौंपा। मौके पर महानगर सह कार्यवाह दीपक पांडेय, विश्वकर्मा नगर अभियान प्रमुख सतीश झा, नगर कार्यवाह फाल्गुनी, निधि प्रमुख जयंत झा, संजय आदि शामिल थे।
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर
जासं, रांची: सेवा सदन अस्पताल में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया गया जिसमें 16यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्त सेवा सदन के ब्लड बैंक में रखा गया। आज के इस शिविर में तन्वी बांका ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में समर्पण शाखा अध्यक्ष मीना टाईवाला, सचिव ज्योति( डिपल )अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजू मालपानी, रक्तदान प्रभारी शशि बंका, सपना सिघानिया, पूजा सरावगी , श्वेता भाला आदि की प्रमुख भूमिका रही।