Move to Jagran APP

Lalu Prasad Yadav Latest News: लालू से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं बेटी चंदा यादव, कहा- पापा के शरीर में सूजन, हालत ठीक नहीं

Lalu Prasad Yadav Latest News चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू यादव से उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव ने मुलाकात की। पिता से मिलने के क्रम में बेटी चंदा तीन घंटे से अधिक देर तक उनके साथ रहीं। पिता की गिरती सेहत को देख वह भावुक हो गईं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 04:34 AM (IST)
Lalu Prasad Yadav Latest News: लालू से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं बेटी चंदा यादव, कहा- पापा के शरीर में सूजन, हालत ठीक नहीं
Lalu Prasad Yadav Latest News: अपने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद निकलती चंदा।

रांची, जासं। Lalu Prasad Yadav Latest News, Lalu Yadav News चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार को बहुत दिनों बाद उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव और दामाद विक्रम सिंह ने मुलाकात की। पिता से मिलने के क्रम में बेटी चंदा तीन घंटे से अधिक देर तक उनके साथ रहीं। पिता की गिरती सेहत को देख वह बेहद भावुक हो गईं। बताया गया कि वह पेइंग वार्ड में इलाजरत पिता से लिपटकर देर तक रोती रहीं। बाद में लालू ने चंदा को संभाला। उसे भरोसा दिया कि वे ठीक हैं। जल्‍द ही जेल से छूटकर घर आएंगे।

loksabha election banner

लालू से मिलकर रो पड़ी बेटी चंदा, स्वास्थ्य पर जताई चिंता

रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार को उनकी बेटी चंदा यादव ने मुलाकात की। लालू प्रसाद को देखते ही वह भावुक हो गई और रो पड़ी। सूत्रों के अनुसार बेटी को रोता देख लालू का भी दिल भर आया। उन्होंने चंदा को शांत कराया और फिर घंटों घर-परिवार की बातें की। चंदा रिम्स में करीब तीन घंटे तक पिता के साथ रहीं।

पति विक्रम सिंह के साथ तीन घंटे तक रिम्स में रही चंदा यादव

इधर, मुलाकात के बाद पति विक्रम सिंह के साथ बाहर निकलने के बाद चंदा ने पिता के स्वास्थ्य पर ङ्क्षचता जताई। हालांकि कहा, फिलहाल पिता की तबीयत ठीक है। लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मिलने आई थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी तरह की राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। इधर, चंदा यादव के अलावा बिहार राजद महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष रेणु यादव ने भी उनसे मुलाकात की। निकलकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के आंधी और गांधी हैं। छल-कपट से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोका गया है।

रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए आज उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव रांची पहुंचीं। दोपहर में यहां पहुंची चंदा ने जेल प्रशासन से अनुमति लेकर अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह लगभग साढ़े तीन बजे बाहर निकली। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव रिम्‍स में भर्ती हैं और अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात का दिन होता है। इस दिन अधिकतम 3 लोग राजद सुप्रीमो से मुलाकात कर सकते हैं।

रेनू यादव ने लालू से की मुलाकात, कहा तेजस्वी यादव बिहार के आंधी और गांधी

रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से उनकी बेटी चंदा यादव ने मुलाकात की। करीब तीन घंटे तक पिता के साथ बेटी चंदा ने समय बिताया। चंदा यादव के अलावा बिहार राजद महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष रेनू यादव ने भी उनसे मुलाकात की। निकलकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के आंधी और गांधी हैं। छल कपट से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोका गया है। राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके शरीर में सूजन दिखने लगा है। भगवान से प्रार्थना है कि वे जल्द ठीक हो जाएं।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी चंदा यादव शनिवार को अपने पिता से मुलाकात के लिए रिम्स के पेइंग वार्ड पहुंचीं। लालू प्रसाद यादव वर्तमान में चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे हैं। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रिम्स में रखा गया है। शनिवार को मुलाकात का दिन था। पिता से मिलने पहुंचीं चंदा अस्पताल में लालू प्रसाद यादव को देखकर रो पड़ी। बेटी को रोते हुए देखकर लालू प्रसाद यादव का दिल भर आया। उन्होंने बेटी को सांत्वना दी। कहा कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। वह परेशान ना हो। राजनीतिक चर्चाओं से दूर चंदा यादव ने पिता से लंबी बात की। उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.