लालू प्रसाद यादव की पार्टी बिखरी, झारखंड राजद की सभी इकाइयां भंग!
झारखंड की सियासत में प्रदेश राजद की सभी इकाइयों को भंग किए जाने की चर्चा है। लोकसभा चुनावों के बाद लालू प्रसाद यादव की पार्टी में घमासान मचा है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 07:24 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 07:24 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव में हार के बाद विपक्षी दलों में मचे घमासान का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नई खबर राजद खेमे से है। यहां चुनाव के बाद से ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे प्रदेश राजद और युवा राजद का विवाद अभी सुलझा भी नहीं था कि प्रधान महासचिव कमर अली द्वारा राजद की सभी इकाइयों को भंग करने की चर्चा शुरू हो गई।
हालांकि, पार्टी की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। ज्ञात हो कि पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी के क्रम में कई धड़े एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए लगातार नेतृत्व पर भी सवाल उठा रहे थे। दोनों धड़ों के लोग अलग-अलग रिम्स में जाकर लालू प्रसाद से मिले भी थे। लोकसभा चुनाव के समय राजद के कई वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में चले जाने से पार्टी राज्य में पहले ही कमजोर हो चली थी। अब संगठन नए सिरे से इकाइयों का गठन कर पार्टी की स्थिति बेहतर करने की कोशिश में है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें