Move to Jagran APP

मालदा आम का रोज मजा ले रहे लालू, शुगर बढ़ा तो डॉक्‍टर ने बढ़ाई इंसुलिन की डोज Ranchi News

Lalu Prasad Yadav का रिम्‍स रांची में इलाज कर रहे डॉ डीके झा ने बताया कि उन्‍हें कम आम खाने की सलाह दी गई है। लालू का ब्लड प्रेशर सामान्य स्वास्थ्य को लेकर चिंता की बात नहीं है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 07:57 PM (IST)
मालदा आम का रोज मजा ले रहे लालू, शुगर बढ़ा तो डॉक्‍टर ने बढ़ाई इंसुलिन की डोज Ranchi News
मालदा आम का रोज मजा ले रहे लालू, शुगर बढ़ा तो डॉक्‍टर ने बढ़ाई इंसुलिन की डोज Ranchi News

रांची, जासं। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2019) में मिली करारी हार से इतर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों छककर मालदा आम के मजे ले रहे हैं। रांची में रिम्स के पेइंग वार्ड में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता लालू (Lalu Prasad Yadav) को हालांकि, डॉक्‍टरों ने कम आम खाने की सलाह दी है, लेकिन वे नहीं मान रहे। रिम्स में लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की देखरेख कर रहे डॉ. डीके झा ने बताया कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को डॉक्टरों की ओर से कम मात्रा में आम खाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन उनके चाहने वाले लगातार बिहार से लालू प्रसाद के लिए आम भेज रहे हैं। ऐसे में अधिक आम खाने से वे परहेज नहीं कर रहे।

loksabha election banner

डॉ. डीके झा के अनुसार आम की मात्रा ज्यादा होने के कारण लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) के शुगर लेवल में मामूली रूप से बढ़त देखी गई है। जो आम खाने से स्वाभाविक बात है। शुगर लेवल बढऩे के बाद इंसुलिन का डोज बढ़ा दिया गया। डॉ. झा ने बताया कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। शनिवार को लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) का ब्लड प्रेशर सामान्य रहा। डॉक्‍टर ने बताया कि लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की पहले ही बायपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद नियमित अंतराल में इसीजी जांच भी जरूरी होता है। पेइंग वार्ड में यह मशीन नहीं होने से इसीजी जांच सही समय अंतराल में नहीं हो पाता था। उन्होंने कहा कि रविवार तक उनके वार्ड में इसीजी मशीन लगा दी जाएगी।

डॉ डीके झा ने बताया लालू (Lalu Prasad Yadav) के वार्ड का लिफ्ट बीते 3 दिनों से खराब है। उन्होंने अन्य विभागों से अपेक्षित सहयोग न मिलने की भी शिकायत की। पेइंग वार्ड में लैंडलाइन टेलीफोन की मांग की गई थी वो अभी तक नहीं लग सका है। कोई इमरजेंसी होती है तो नर्स को अपने मोबाइल से कॉल कर बुलाना पड़ता है। इससे पहले लालू (Lalu Prasad Yadav) पेइंग वार्ड में एसी की समस्या से परेशान थे। बाद में वार्ड में पानी की सप्लाई बाधित होने से भी उन्‍हें दिक्कत हुई।

पेइंग वार्ड की खिड़की से बाहर झांके लालू
बिहार के एमएलसी रणविजय सिंह से मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) टहलते हुए पेइंग वार्ड कमरा नंबर 12 के सामने खिड़की तक पहुंचे। उन्होंने खिड़की से झांककर पेइंग वार्ड के बाहर हलचल का जायजा लिया। तब उनके साथ रणविजय भी थे। रणविजय ने पेइंग वार्ड से बाहर निकल चुके सलीम परवेज को इशारा कर दोबारा खिड़की के सामने बुलाया। जैसे ही लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने कैमरा देखा वे किनारे हो गए। बाद में लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने फोन पर बाहर खड़े सलीम परवेज से बात की।

हार भूलिए, विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुटिए : लालू
रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) से मिलने शनिवार को बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज पहुंचे। उनके साथ मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी और बिहार विधान परिषद के सदस्य रणविजय सिंह भी पहुंचे और लालू (Lalu Prasad Yadav) की सेहत का हाल जाना। सलीम परवेज ने लालू से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वे लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई और ईद की मुबारकबाद देने आए थे।

सलीम परवेज ने कहा कि पहले के मुकाबले लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) की सेहत अब बेहतर है। राजद सुप्रीमो से राजनीतिक चर्चा पर कहा कि लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों के हार की यहां समीक्षा भी की। लालू ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटने को कहा है। इधर मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी ने भी अपने नेता लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। लोकसभा चुनावों की हार को भूलकर फिर से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संदेश लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) ने दिया है।  

रणविजय ने रिम्स के व्यवस्था पर उठाया सवाल
लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात करने के बाद बिहार विधानसभा के एमएलसी रणविजय सिंह ने कहा लालू प्रसाद का रिम्स में इलाज सही तरीके से नहीं हो रहा है। पेइंग वार्ड में किसी तरह की सुविधाएं नहीं दी जातीं। यहां बिजली, पानी, टेलीफोन के साथ कई तरह की व्यवस्था सही नहीं है। गर्मी में अगर बिजली चली जाये तो 5 मिनट रहना मुश्किल हो जाता है। शनिवार को भी पेइंग वार्ड में बिजली कटने से काफी देर तक लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) परेशान रहे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.