Move to Jagran APP

मीसा ने एग्जिट पोल पर नहीं जताया भरोसा, बोलीं- इस बार तो भाजपा गई

Jharkhand. रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने सोमवार को उनकी बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पहुंची।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 05:04 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 08:27 PM (IST)
मीसा ने एग्जिट पोल पर नहीं जताया भरोसा, बोलीं- इस बार तो भाजपा गई
मीसा ने एग्जिट पोल पर नहीं जताया भरोसा, बोलीं- इस बार तो भाजपा गई

रांची, जेएनएन। Lalu Prasad Yadav - चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने सोमवार को उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती रांची के रिम्‍स पहुंचीं हैं। जेल प्रबंधन के आदेश पर उन्‍हें विशेष तौर पर लालू से मुलाकात की अनु‍मति दी गई है।

loksabha election banner

लालू से मुलाकात कर बाहर आने के बाद मीसा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पापा की तबीयत ठीक नहीं है। पैर में घाव हो गया था। काफी इंफेक्शन था। उसका एंटीबायटिक चल रहा है। चुनाव लंबा था। उसमें हमलोग व्यस्त थे। बीच में उनसे मिलने नहीं दिया गया। हम प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने हमें आज मुलाकात के लिए समय दिया।
उनके स्वास्थ्य की सही जानकारी नहीं मिल रही है। क्योंकि डॉक्टर यहां पर नहीं हैं। बाहर इलाज कराने के सवाल पर कहा कि बेटी होने के नाते हम चाहेंगे कि उनका बेहतर से बेहतर इलाज हो। इसके लिए हम आगे कोशिश करेंगे। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। एग्जिट पोल के सवाल पर कहा कि एग्जिट पोल से एनडीए खुश हो सकती है, लेकिन देश की जनता नहीं। महागठबंधन को एग्जिट पोल पर न भरोसा था, न है और न रहेगा।
हमें जनता पर भरोसा है। हमलोगों ने जो ग्राउंड रियालिटी देखी है, उसमें तो कुछ और ही नजर आ रहा है। पोलिंग बूथ से जो रिपोर्ट आई है, वह तो कुछ और ही बयां कर रही है। इस बार तो भाजपा गई। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय एग्जिट पोल को ही याद कर लीजिए। उस समय किस तरह के एग्जिट पोल आए थे और परिणाम क्या आया था। उस समय बिहार में जो क्षेत्रीय चैनल हैं, उनके द्वारा भाजपा की सरकार दस बजे ही बना दी गई थी। लोगों ने होली और लड्डू भी बांट दिया था। बारह बजे महागठबंधन की सरकार बनी।
पाटलिपुत्र सीट के सवाल पर मीसा ने कहा कि लालू के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे वहां की जनता आक्रोश में है। तेजस्वी के वोट नहीं देने के सवाल पर कहा कि वह खुद इस पर बयान देंगे। वैसे उन्हें दुख है कि वे वोट देने नहीं पहुंच पाए। पीएम मोदी पर कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री मीडिया के सामने आकर सट्टा बाजार की चर्चा करता है।
नौजवानों की चर्चा नहीं करता। किसानों की चर्चा नहीं करता। महिलाओं पर कुछ नहीं बोलता। ईवीएम पर उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाना लाजिमी है। चुनाव आयोग के अफसर सवाल उठा रहे हैं। दो लाख ईवीएम मशीन कहां गए, ये अभी तक चुनाव आयोग को नहीं पता है। नीतीश से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया में जिस तरह से बयान आ रहा है, लगता है कि वे फिर से इस्तीफा देने के मूड में हैं और पलटी मारने के मूड में हैं।

प्राय: शनिवार को लालू से मुलाकातियों से मिलने का दिन होता है। मीसा भारती के साथ उनकी बहन रोहिणी आचार्य भी अपने पिता से मिलने पहुंचीं हैं। बता दें कि मीसा भारती पाटि‍लपुत्र से राजद के टिकट पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव खत्‍म होने के बाद वे यहां अपने पिता से उनकी तबीयत का हाल जानने आई हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.