लालू से मुलाकात के बाद बोले अभय सिंह, महागठबंधन में सम्मानजनक समझौता चाहता है राजद
Jharkhand. रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद के डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। सब नियंत्रित है। उनकी सेहत का ठीक से ख्याल रखा जा रहा है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 03:02 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 10:33 PM (IST)
रांची, जासं। झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा महागठबंधन की बैठक में होगा। बैठक के बाद ही इस पर फैसला होगा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। अभय सिंह शनिवार को रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए उनके पारिवारिक सदस्य विमल यादव, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और हुसैनाबाद के राजद नेता लव कुमार मेहता रिम्स पहुंचे थे। शनिवार का दिन लालू से मिलने का होता है। इस दिन अधिक से अधिक तीन लोग उनसे मिल सकते हैं।
अभय सिंह ने कहा कि लालू जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की। इसके अलावा हमने उन्हें छतरपुर में मनोज भुइयां के झाविमो में शामिल होने की बात बताई। कहा कि वहां राजद सेकेंड पोजिशन पर है। इस पर लालू जी ने कहा कि वहां राजद विधानसभा चुनाव लड़ेगा। हमारा सक्षम उम्मीदवार वहां से खड़ा होगा। इसके अलावा लालू जी से सभी सीटों को लेकर बातचीत हुई। जहां-जहां राजद को चुनाव लडऩा है, उन तमाम सीटों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राजद महागठबंधन में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। राजद सम्मानजनक समझौता चाहता है।
हमलोगों की तैयारी पूरी है। भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है। देश व राज्य में सांप्रदायिक शक्तियां बैठी हुई है। भाजपा की सरकार, जुमलेबाजी की सरकार को उखाड़ फेंकने को लेकर हम कटिबद्ध हैं। इसको लेकर हम सबको मिलकर चुनाव लडऩा है। हुसैनाबाद के राजद नेता लव कुमार ने कहा कि हम लालू जी का हालचाल लेने गए थे। हमने हुसैनाबाद में 15 सितंबर को जगदेव जी के शहादत दिवस को लेकर लालू जी से चर्चा की। हुसैनाबाद में राजद की स्थिति पर उन्होंने कहा कि वहां समय आने पर सब पता चलेगा। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के शिवपूजन मेहता की आलोचना भी की।
लालू प्रसाद के पारिवारिक सदस्य विमल यादव ने कहा कि लालू यादव की तबीयत तो ठीक नहीं है, लेकिन परिवार के सदस्य से मुलाकात के बाद थोड़ा मन ठीक हुआ। लालू जी बातचीत के क्रम में काफी प्रसन्न दिखे। वे हंसे और खुलकर बात की। कहा कि वे परिवार के सभी सदस्यों के लिए चिंतित हैं। वे सुलझे हुए व्यक्ति हैं। आने वाले दिनों में सब सुलझ जाएगा। उनसे कोई राजनीतिक बात तो नहीं हुई, लेकिन वे इस पर पैनी नजर रखे हुए हैं। रक्षाबंधन और पंद्रह अगस्त अकेले में बिताने के बारे में कहा कि लालू जी ने कहा कि वक्त आएगा और हम रक्षाबंधन व पंद्रह अगस्त अपने पुराने तरीके से मनाएंगे।
आर्थराइटिस के दर्द से लालू प्रसाद का टहलना हुआ कम
लालू यादव इन दिनों अपनी पुरानी बीमारी आर्थराइटिस से परेशान हैं। इस बीमारी के कारण उनका चलना-फिरना कम हो गया है। मीडिया से बातचीत के क्रम में रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर डीके झा ने उनके स्वास्थ्य के मौजूदा हालात पर बात करते हुए ये बातें कही। डॉक्टर का कहना है कि यहां टहलने के लिए उतनी जगह नहीं है। लेकिन वे चलते हैं। चलने-फिरने के लिए उनको प्रोत्साहित किया जाता है। जितना संभव है, वे चलते हैं। अभी कोई नई जांच की जरूरत नहीं है।
उन्होंने लालू यादव की अन्य बीमारियों के बारे में कहा कि, लालू जी की हालत में सुधार है। सब नियंत्रित है। वे खाना ठीक से खा रहे हैं। खाने के लिए किसी तरह की उनकी कोई डिमांड नहीं है। सब कुछ पहले की तरह चल रहा है। खाने-पीने में परहेज पहले की तरह जारी है। उनकी सेहत का ठीक से ख्याल रखा जा रहा है। ह्रदय गति में उनको एक्स्ट्रा बीट आता है। यह नॉर्मल बीट से ज्यादा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें