Move to Jagran APP

लॉकडाउन के बाद बदले हालात तो गुलजार होने लगा मजदूरों का बाजार, तस्‍वीरों में देखें रांची की एक सुबह

लाकडाउन के कारण अलग-अलग जगहों पर कामकाज बंद होने से इन लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया था। अब हालात में परिवर्तन होने पर मजदूरों के चेहरे भी खिल उठे हैं। क्योंकि उन्हें शहर में पहुंचने पर काम मिल जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 10:02 AM (IST)
लॉकडाउन के बाद बदले हालात तो गुलजार होने लगा मजदूरों का बाजार, तस्‍वीरों में देखें रांची की एक सुबह
रांची के लालपुर में काम के लिए इंतजार करती महिलाएं।

रांची, जासं। रांची शहर में लालपुर, मोरहाबादी, रातू रोड एवं अन्य जगहों पर लगने वाला मजदूरों का बाजार फिर गुलजार होने लगा है। अब हालात धीरे-धीरे बदल रहे हैं। सूरज की पहली किरण के साथ ही रोजगार की तलाश में मजदूर इकट्ठा होने लग रहे हैं। लाकडाउन के कारण अलग-अलग जगहों पर कामकाज बंद होने से इन लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया था। घरों से निकलने में भी काफी परेशानी थी। लोग शहर पहुंच भी जाते थे तो कई को काम नहीं मिल पाता था।

loksabha election banner

उन्हें निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ता था। साथ ही सड़क पर व्यवसायिक वाहनों के नहीं चलने के कारण भी उन्हें बाजार पहुंचना मुश्किल हो रहा था। अब हालात में परिवर्तन होने पर मजदूरों के चेहरे भी खिल उठे हैं। क्योंकि उन्हें शहर में पहुंचने पर काम मिल जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई तथा परिवार को रोटी मिल पा रही है। मोहरावादी में शुक्रवार की सुबह सैकड़ों मजदूरों की भीड़ उमड़ी। लेकिन नौ बजे तक बहुत सारे मजदूर काम के लिए निकल गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.