Move to Jagran APP

कोडरमा में महिला ने दो बच्‍चों के साथ जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में यह बात आई सामने

Koderma News Jharkhand रात करीब एक बजे बच्चे पानी-पानी चिल्लाने लगे तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नही खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल भेजा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 04:43 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 04:49 PM (IST)
कोडरमा में महिला ने दो बच्‍चों के साथ जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में यह बात आई सामने
महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। जागरण

कोडरमा, जासं। कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचारिया निवासी मुखलाल यादव की 30 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी ने दो बच्चों के साथ रविवार की देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मुखलाल यादव तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मडुआटांड में भाड़े के मकान पर रहता है। वह राजमिस्त्री का काम करता था।

loksabha election banner

चार दिन पूर्व वह अपने गांव बिचरिया गया हुआ था। जबकि पत्नी व दो बच्चे झुमरीतिलैया स्थित मड़ुआटांड़ में भाड़े के मकान में ही थे। मृतका के परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी अपने घर पर पर बच्चों के साथ अकेली थी। यहां उसने खुद जहर खाया और साथ ही अपने दोनों लड़के 10 वर्षीय सतीश कुमार व 8 वर्षीय आशीष कुमार को भी जहर खिला दिया। रात करीब एक बजे बच्चे पानी-पानी चिल्लाने लगे तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नही खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के द्वारा महिला व एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरे बच्चे को रांची के रिम्स अस्‍पताल रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में दूसरे बच्‍चे की मौत हो गई। पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतका के पिता हजारीबाग जिले के मानपुर बरकट्ठा निवासी महादेव यादव ने बताया कि सुबह खबर मिलने पर वे लोग यहां पहुंचे।

उन्हें किसी पर शक-संदेह नहीं है। सोमवार को सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतका मुखलाल यादव की दूसरी पत्नी थी। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों पत्नियों को लेकर मुखलाल यादव और कौशल्या देवी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों बच्चे पढ़ने में काफी तेज थे। इस घटना पर पड़ोसी हतप्रभ हैं।

मामले की चल रही जांच : एसडीपीओ

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना के पीछे घरेलू आपसी विवाद की जानकारी लग रही है। मृतका के पति ने दो विवाह किया था। इसमें पहली पत्नी से एक भी बच्चा नहीं है। वहीं मृतका दूसरी पत्नी थी। घटना को लेकर दोनों परिवार से पूछताछ चल रही है। मृतका के पिता व अन्य परिजनों ने भी किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.