Move to Jagran APP

Ranchi Weather: ठंड के मौसम में उफ्फ ये गर्मी... दगा दे रहा रांची का मस्‍त मौसम; जानें इसकी बड़ी वजह

Ranchi Weather रांची ठंड में लोग गर्मी का अहसास कर रहे हैं। जनवरी में ही न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 50 वर्ष में जनवरी में इतनी गर्मी कभी नहीं देखी गई। अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 12:11 PM (IST)
Ranchi Weather: ठंड के मौसम में उफ्फ ये गर्मी... दगा दे रहा रांची का मस्‍त मौसम; जानें इसकी बड़ी वजह
रांची में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

रांची, जेएनएन। Ranchi Weather, Ranchi Weather Forecast राजधानी रांची में जलवायु परिवर्तन का असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एडब्ल्यूएस कांके में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार रांची में करीब 50 वर्ष पहले मौसम विभाग का केंद्र खुला था। तब से आज तक रांची में जनवरी माह में इतना अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज नहीं किया गया था। इससे पहले रांची में वर्ष 2015 में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

loksabha election banner

मौसम में इस बदलाव से रांचीवासियों को जनवरी में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। जनवरी माह में जहां लोग हीटर चलाते थे, रजाई-कंबल में रहना चाहते, वहीं इस बार कई लोग घरों में एसी व पंखे का इस्तेमाल करने लगे हैं। रविवार को मौसम में तेजी से हो रहे परिवर्तन का असर दोपहर को शहर के अलग-अलग हिस्सों में दिखा। सड़कों पर धूल उडऩे लगी। पेड़ों से पत्ते गिरने लगे। लोग जहां-तहां सड़कों पर पानी छिड़कते नजर आए।

रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट तथा न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इधर, मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। साथ ही, सोमवार की सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक दशक से धीरे-धीरे झारखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ रहा है। इसके कारण मौसम की प्रकृति में परिवर्तन हो रहा है। हालांकि, वर्तमान में हवा का रुख उत्तर पश्चिम है, जो जल्द बदलकर दक्षिण पश्चिम होने की संभावना है। हवा की दिशा में परिवर्तन होने के साथ ही फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

ग्लोबल वार्मिंग के कारण बदल रहा मौसम

अभिषेक आंनद ने बताया कि 1980 से 1999 तक जनवरी में एक भी दिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं गया था, जबकि वर्ष 2000 से 2020 तक 14 बार ऐसा हुआ कि जनवरी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है। वहीं, इस साल जनवरी में चार बार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया। ऐसा ग्लोबल वार्मिंग व मौसम परिवर्तन (जलवायु परिवर्तन) के कारण हो रहा है।

जनवरी का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

वर्ष       तिथि   न्यूनतम तापमान

  • 2021    10     17.6
  • 2021     08    17.2
  • 2015     04     17.4
  • 2015     03     17.2
  • 2021     09      17.0

जनवरी में मौसम का अब तक का रिकार्ड

  • - सर्व काल का जनवरी के सर्वाधिक तापमान का रिकार्ड : 31.6 डिग्री सेल्सियस (25 जनवरी 2009)
  • - सर्व काल का जनवरी का सबसे कम तापमान का रिकार्ड : 3.2 डिग्री सेल्सियस (01 जनवरी 2008)
  • - सर्व काल का जनवरी में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड : 58 मिमी(04 जनवरी 1966)
  • - सर्व काल का जनवरी भर में सबसे ज्यादा बारिश का रिकार्ड: 168.4 मिमी (1919)

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.