Move to Jagran APP

समृद्ध है केरल की संस्कृति : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत विभिन्न संस्कृति, त्योहार व भाषाओं का देश्

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 03:00 AM (IST)
समृद्ध है केरल की संस्कृति : राज्यपाल
समृद्ध है केरल की संस्कृति : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत विभिन्न संस्कृति, त्योहार व भाषाओं का देश है। विभिन्नता में एकता भारतीय संस्कृति की खूबी है। इसमें केरल की ही बात कुछ और है। इसकी संस्कृति काफी समृद्ध है। राज्यपाल शनिवार की शाम में राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित ओणम महोत्सव को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर मलयाली समुदाय के अध्यक्ष ए जॉय ने ओणम त्योहार की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कहा, यह त्योहार तो मुख्य रूप से किसानों केलिए है लेकिन इसे पूरे केरल में मनाया जाता है। देश-विदेश में जहां-जहां मलयाली समाज के लोग रहते हैं वहां यह त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में केरला कलारूपम, पोपन्ना, ओडिशी नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। डॉ. पल्लवी प्रीति नंदा ने ओणम नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में केरलि स्कूल के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी।

मौके पर मलयाली समाज के लोगों के अलावा राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके शतपथी, लेफ्टिनेंट जनरल एसएस हसाबेस आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.