Move to Jagran APP

KBC 12: आज केबीसी के हॉट सीट पर रांची के टेलर की बेटी कहकशां, अमिताभ बच्‍चन से रूबरू

KBC 12 News कहकशां अमरीन शूटिंग के बाद मुंबई से लौटीं। केबीसी की जीती रकम से वालिद का कारोबार बढ़ाएगी। इससे पहले रांची की नाजिया नसीम और सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी बिनोद कुमार केबीसी में नजर आ चुके हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:49 AM (IST)
KBC 12 अमरीन केबीसी में भाग लेने वाली रांची की तीसरी प्रतिभागी हैं।

रांची, जासं। Kaun Banega Crorepati, KBC 12, KBC सोनी टीवी पर चल रहे गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में गुरुवार को रांची की बेटी कहकशां अमरीन नजर आएंगी। वह आज 21 जनवरी को प्रसारित होने वाले शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। इससे पहले रांची की नाजिया नसीम (अब दिल्ली में रहती है) और सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी बिनोद कुमार केबीसी में नजर आ चुके हैं। नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपये जीतकर इस सीजन में पहली करोड़पति होने का गौरव हासिल किया था।

loksabha election banner

कहकशां अमरीन केबीसी KBC खेल में कितने रुपये जीत पाईं, इसका पता तो शो के प्रसारित होने पर ही पता चलेगा। हालांकि मुंबई से शूटिंग के बाद वापस रांची लौटी अमरीन ने बताया कि उसने खेल के दौरान अपने सारे लाइफलाइन गवां दिए थे, इस वजह से उसे गेम क्विट करना पड़ा। कहकशां रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा हैं। वह रांची के कांके की रहने वाली है। उनके पिता असलम जावेद दर्जी का काम करते हैं। शो में कहकशां के साथ उनकी मां और मामा गए हुए थे।

जीती रकम से वालिद का बढ़ाएंगी कारोबार

कहकशां अमरीन कौन बनेगा करोड़पति (KBC) शो से जीती हुई रकम से अपने वालिद असलम जावेद का कारोबार बढ़ाएगी। उसका कहना है कि वह अपने पिता की बड़ी बेटी है और उन्हें बड़ी बेटी का फर्ज अदा करना है। कहकशां के वालिद दर्जी हैं।

खुद को बिग बी के साथ देखने को उत्साहित

कहकशां अमरीन ने बताया कि वह खुद को बिग बी के साथ टीवी पर देखने को उत्साहित है। उसकी यह तमन्ना गुरुवार को पूरी हो जाएगी। उसने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर बैठना उसकी जिंदगी के शानदार पलों में से एक है। यह उसकी मां की मेहनत का नतीजा है। मां रजिया केबीसी में जाने के लिए उसका हौसला बढ़ाती रही है।

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति गेम शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस हफ्ते खेला जा रहा यह शो इस सीजन का आखिरी हफ्ता है। मंगलवार को प्रसारित शो में 100वां प्रतिभागी हॉट सीट पर पहुंचा। 28 सितंबर 2020 से शुरू हुए इस सीजन के खेल में अब तक चार करोड़पति बन चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह कि चारों ही करोड़पति महिला ही हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बिना ऑडियंस के चल रहे शो में भी टीवी के दर्शकों की खासी दिलचस्‍पी नजर आ रही है। कौन बनेगा करोड़पति ने टीआरटी में भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.