Move to Jagran APP

कभी बिहार के धाकड़ मुख्यमंत्री थे केबी सहाय... आज परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर काट रहा...

Bihar Ex CM KB Sahay बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के पैतृक गांव की संपत्ति पर माफिया तत्वों की नजर है। टंडवा प्रखंड के वृंदा गांव स्थित भूतपूर्व मुख्यमंत्री की जमीन को अवैध तरीके से खरीद-बिक्री करने का आरोप उनकी पौत्री मंजुला सहाय ने लगाया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 03:41 AM (IST)
कभी बिहार के धाकड़ मुख्यमंत्री थे केबी सहाय... आज परिवार सरकारी दफ्तरों के चक्‍कर काट रहा...
Bihar Ex CM KB Sahay: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय।

टंडवा (चतरा), जेएनएन। Bihar Ex CM KB Sahay एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के पैतृक गांव की संपत्ति पर माफिया तत्वों की नजर है। टंडवा प्रखंड के वृंदा गांव स्थित भूतपूर्व मुख्यमंत्री की जमीन को अवैध तरीके से खरीद-बिक्री करने का आरोप उनकी पौत्री मंजुला सहाय ने लगाया है। इस बाबत उन्होंने उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मंजूषा सहाय ने कहा है कि केबी सहाय ने उनके पिता रामेश्वर प्रसाद को खाता 29 में बीस एकड़ जमीन दी थी।

loksabha election banner

उक्त जमीन केबी सहाय को नीलामवाद से मिली थी। जिसका रसीद रामेश्वर प्रसाद के नाम से निर्गत होते आ रहा है। नक्सली गतिविधियों के कारण पूरा परिवार पलायन कर गया है। जिसके कारण उक्त भूमि पर गांव के कुछ लोग अपने नाम से रसीद निर्गत करा रहे हैं। कहा कि भूमि पर जब भी स्वजन वहां जाते हैं, तो लोग जान मारने की धमकी देते हैं। मंजूषा सिन्हा ने मांग पूरे मामले की जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.