Move to Jagran APP

प्रगट भई सगले जग अंतर गुरु नानक की वडिआई..

गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। सोमवार को गुरुनानक स्कूल में मुख्य कार्यक्रम होंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 09:00 AM (IST)
प्रगट भई सगले जग अंतर गुरु नानक की वडिआई..
प्रगट भई सगले जग अंतर गुरु नानक की वडिआई..

जासं, रांची : गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बताया जाता है कि 1526 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक देव का जन्म हुआ था। इस बार 551वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। कोरोना सक्रमण को देखते हुए इस वर्ष प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी नहीं निकाली गई। लोगों ने घरों में ही अरदास किया। साथ ही रविवार को गुरुद्वारा के पार्किग स्थल में सुबह सात बजे से 8.45 बजे तक सामूहिक शब्द गायन किया। स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, मंजीत कौर ने सबना का मां प्यो आप है मां प्यो आप हैं.., जिथे बाबा पैर धरे पूजा आसन थापन सोहा..और प्रगट भई सगले जग अंतर गुरु नानक की वडिआई..शबद गायन कर वातावरण को नानकमय कर दिया। इसके साथ ही रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों ने शब्द गायन किया। इसके बाद गुरुद्वारा सत्संग सभा के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने कठवाचन कर संगत को गुरु इतिहास के बारे में बताया। वहीं पिछले वर्ष प्रकाश पर्व से संगत द्वारा पढ़े जा रहे श्री सहज पाठों की सामूहिक समाप्ति भी गुरुद्वारा साहिब में हुई। सोमवार को मुख्य कार्यक्रम गुरुनानक स्कूल में होगा। नौ बजे से 12 बजे दीवान सजा रहेगा। लंगर में इस बार मात्र तीन हजार लोगों की व्यवस्था की गई है। ज्यादा लोगों को कार्यक्रम स्थल पर नहीं आने की अपील की गई है। घर से ही अरदास करने को कहा गया है। निशान साहिब की सेवा की गई

loksabha election banner

रविवार को 6.30 बजे कृष्णा नगर कालोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा की गई। सबसे पहले जत्था के सेवादार आशु मिढ़ा ने अरदास कर वाहेगुरु से चोला सेवा की आज्ञा मांगी। इसके बाद जत्था के सदस्यों द्वारा जपूजी साहिब के पाठ उच्चारण के बीच जत्था के हरविदर मिढ़ाम ने निशान साहिब को नया चोला पहनाया और सभी सेवादारों ने एक स्वर में झूलते निशान रहे सदा महाराज के जयकारा बुलंद किया। इस बार निशान साहिब की सेवा में सिर्फ सात सेवादार शामिल हुए। निशान सेवा संपूर्ण होने पर सभा के मुख्य सेवादार मनीष मिढ़ा ने अरदास कर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया।

आज सजेगा विशेष दीवान:

श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविदर सिंह बेदी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव महाराज के 551 वां प्रकाश पर्व को इस बार समिति के द्वारा सादगी से मनाया जा रहा है। हालांकि प्रकाश पर्व पर किए जाने वाले रीति रिवाज पहले की तरह ही किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक तथा रात 9 बजे से 12:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इसमें गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह शब्द कीर्तन करेंगे। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जेवेंदर सिंह के द्वारा कथावाचन भी होगा। साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की है व्यवस्था:

प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा में विशेष रूप से साफ सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समिति के द्वारा गुरुद्वारा में जगह-जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराने की पूरी व्यवस्था है और बिना मास्क के किसी व्यक्ति को परिसर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.