Move to Jagran APP

Jharkhand Police: झारखंड के 12वें डीजीपी बने कमल नयन चौबे

कमल नयन चौबे अगले सप्ताह आठ जून को डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। वे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 06:53 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 09:30 AM (IST)
Jharkhand Police: झारखंड के 12वें डीजीपी बने कमल नयन चौबे
Jharkhand Police: झारखंड के 12वें डीजीपी बने कमल नयन चौबे

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड कैडर के 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी कमल नयन चौबे झारखंड के नए डीजीपी बनाए गए हैं। इसकी अधिसूचना शुक्रवार की रात जारी हो गई। वे अगले सप्ताह आठ जून को राज्य के 12वें डीजीपी का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। वे मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता उमाकांत चौबे भी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

loksabha election banner

राज्य के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद राज्य पुलिस के मुखिया की जिम्मेदारी कमल नयन चौबे को दी गई है। डीजीपी चौबे की गिनती तेज-तर्रार अफसरों में की जाती है। वे इससे पूर्व बीएसएफ में एडीजी ऑपरेशन थे। पूर्व में वे संयुक्त बिहार में देवघर, बेगुसराय, अररिया, लखीसराय के एसपी रह चुके हैं।

कमल नयन चौबे लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे प्रफुल पटेल व बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के ओएसडी भी रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वर्ष 2014 में जैप के एडीजी थे। इसके बाद पुन: 2016 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे और तब से बीएसएफ में पहले आइजी फिर एडीजी बने। डीजीपी केएन चौबे दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़े और वहां इतिहास विषय के प्रोफेसर भी रहे। उनके बड़े भाई राजीव नयन चौबे आइएएस अधिकारी हैं। केएन चौबे को भारत-बांग्लादेश और भारत-पाक सीमा की निगरानी का अनुभव भी रहा है।

झारखंड में ये रह चुके हैं डीजीपी

  • शिवाजी महान कैरे।
  • टीपी सिन्हा।
  • राजीव रंजन प्रसाद।
  • शिवाजी महान कैरे।
  • विष्णु दयाल राम।
  • जगत बंधु महापात्रा।
  • विष्णु दयाल राम।
  • नेयाज अहमद खान।
  • गौरी शंकर रथ।
  • राजीव कुमार।
  • डीके पांडेय।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.