Move to Jagran APP

झाविमो के पूर्व नेता लाल सूरज नाथ समेत सैकड़ों ने थामा आजसू का दामन

Jharkhand. विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार को आजसू की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी का विश्वास और दायरा जनता के बीच बढ़ा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:30 PM (IST)
झाविमो के पूर्व नेता लाल सूरज नाथ समेत सैकड़ों ने थामा आजसू का दामन
झाविमो के पूर्व नेता लाल सूरज नाथ समेत सैकड़ों ने थामा आजसू का दामन

रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक कार्यकर्ताओं के टूटने-जुडऩे का सिलसिला तेज हो गया है। आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनचुन राय भाजपा में शामिल हुए तो आजसू ने भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराकर राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति का अहसास कराया। रविवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो की उपस्थिति में हटिया, खिजरी, तमाड़, बड़कागांव, एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

इस अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी का विश्वास और दायरा जनता के बीच बढ़ा है। युवाओं के राजनीतिक सक्रियता बढऩे से बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है। कहा, वर्तमान राजनीतिक हालात को हम चुनौती के रूप में लेते हैं। आजसू पार्टी राज्य की जवाबदेह एवं संघर्षशील पार्टी होने के नाते इन चुनौतियों के लिए हमेशा खड़ी है। राज्य में बड़ा इम्तिहान आने वाला है। कार्यकर्ता समर्पण के साथ तैयार रहें। परिस्थिति बदलती है, हम झारखंडी विचारधारा को स्थापित करने के लिए समर्पित हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मिलन समारोह में झाविमो के पूर्व नेता लाल सूरज नाथ शाहदेव ने आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। शाहदेव झाविमो के मीडिया सेल प्रभारी थे। इसके अलावा हटिया एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र से लाल सूरज नाथ शाहदेव और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से अरुण राम, प्रदेशी राम, रोहित राम, सूरज उरांव, विजय साहू के नेतृत्व में कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से मनोरंजन मुंडा, संजय महतो और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से धनंजय मिश्रा, देवनारायण साव के नेतृत्व में एवं ओरमांझी प्रखंड के कुमार सौरभ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.