JCI: गौरव अग्रवाल बने झारखंड जूनियर चैंबर के अध्यक्ष, रांची में नई टीम ने ली शपथ
Junior Chamber International जेसीआइ रांची का 61वां शपथ ग्रहण समारोह रांची में आयोजित किया गया। गौरव अग्रवाल ने कहा कि वे अपने कार्यों से संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। उनका हर कदम समाज की भलाई के लिए होगा।
रांची, जासं। झारखंड जूनियर चैंबर ऑफ काॅमर्स (जेसीआइ) के नए कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के विधायक सीपी सिंह और झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा मौजूद थे। कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के साथ उनकी टीम के सदस्यों ने विभिन्न पदों की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीपी सिंह ने गौरव अग्रवाल और उनकी नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि आज राज्य को ऐसे ही सामाजिक संस्थाओं और ऊर्जावान युवाओं की आवश्यकता है जिससे राज्य का विकास हो सके।
जेसीआइ सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास की संस्था है। वहीं शपथ लेने के बाद गौरव अग्रवाल ने अपना विज़न 2021 के बारे में बताते हुए कहा कि वो अपने कार्यों से संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। उनका हर कदम समाज की भलाई के लिए होगा। उनका यह भी प्रयास रहेगा कि वे वर्ष 2021 में रक्तदान का महाशिविर लगाएं और कोरोना के इस काल में समाज के हर वर्ग की हर संभव मदद करें। साथ ही साथ जेसीआइ रांची महिला विंग की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी और इशिका मुरारका ने भी अपना शपथ ग्रहण किया।
उनकी नए टीम इस प्रकार है
सचिव- निखिल अग्रवाल
उपाध्यक्ष- सौरव साह, विनय मंत्री, अरविन्द राजगढ़िया, विक्रम चौधरी, अभिषेक मोदी
कोषाध्यक्ष- निशांत मोदी
संयुक्त सचिव- मयंक अग्रवाल
प्रवक्ता- अविकल मसकरा
निर्देशक- माहेश्वरी, अंकित मंत्री, अनुभव अग्रवाल, देवेश जैन, कौशल मुरारका, पियूष केडिया, सौरव साबू, शिवि तनेजा, रौनक टेकरीवाल, अभिषेक जैन, अंकित जालान, अंकित मोदी, नटवर बाजोरिया, पुनीत ढांढनिया, रिषभ सिंघानिया, सौरव जालान, शुभम बुधिया, रितेश गुप्ता, तरुण अग्रवाल, रौनक जैन, एवं प्रकाश अग्रवाल।
कार्यक्रम के समापन में पूर्व अध्यक्ष अमित खोवाल ने नए अध्यक्ष और टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन अनुभव अग्रवाल एवं तरुण अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं रांची के सभी जाने माने संस्था के लोग उपस्थित थे।