Lok Sabha Polls 2019: ओडिशा में भी चुनाव लड़ेगी झामुमो
Lok Sabha Polls 2019. झारखंड में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ओडिशा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
By Sujeet SumanEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 06:19 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ओडिशा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। हरमू स्थित सोहराई भवन में सोमवार को हुई झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में हेमंत ने कहा कि झामुमो ओडिशा में कांग्रेस और वाम दलों के साथ चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में 24 मार्च को गठबंधन सीट की घोषणा होगी। बैठक में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, पार्टी महासचिव विनोद पांडेय, दल के तमाम विधायक, सांसद और केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें