Jharkhand Election 2019: 42 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी झामुमो, देर रात तक महागठबंधन पर फैसला
Jharkhand Assembly Election 2019. महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज देर रात तक गठबंधन का चेहरा सामने आ जाएगा।
रांची, राज्य ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष और झारखंड मुक्ित मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि वे गठबंधन के लिए प्रयासरत हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो 42 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वे बुधवार को झामुमो की कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज देर रात तक गठबंधन का चेहरा सामने आ जाएगा।
बाबूलाल मरांडी के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि बाबूलाल मरांडी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हुआ है। इस दौरान भाजपा नेता समीर मोहंती जेएमएम में शामिल हुए। प्याज की बढ़ती कीमत पर हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इसके खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी।