Shibu Soren Birthday: शिबू सोरेन ने जन्मदिन पर काटा 32 हजार का केक, हेमंत के साथ सीता सोरेन भी आई नजर
Shibu Soren Birthday शिबू सोरेन के जन्मदिन के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन छोटे पुत्र बसंत सोरेन बहू सीता सोरेन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने पिता शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
रांची, जासं। Shibu Soren Birthday झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने आज रांची स्थित अपने आवास पर केक काटा। शिबू सोरेन 77वां जन्म दिन मना रहे हैं। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन, छोटे पुत्र बसंत सोरेन, बहू सीता सोरेन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की परमेश्वर से प्रार्थना की।
राज्यसभा सदस्य के मोरहाबादी स्थित आवास पर जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक मथुरा महतो, विधायक सीता सोरेन, विधायक बसंत सोरेन व अन्य उपस्थित रहे। शिबू सोरेन ने 77 पाउंड का केक काटा। इस मौके पर उनके परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद रहे। हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे मार्गदर्शक आदरणीय बाबा को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। बताया गया कि 77 पाउंड का केक 32 हजार रुपये में आया है। यह एक फ्रूट केक है। पिछले साल शिबू सोरेन ने अपने जन्मदिन पर 76 पाउंड का केक काटा था।