Move to Jagran APP

झामुमो बोला- धमकी से नहीं चलती सरकार, राज्य व केंद्र का रिश्ता भाई का

Jharkhand. रांची में एक प्रेस वार्ता में झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा किसको बेवकूफ बना रही है। सत्ता नहीं मिली तो कह रहे कि सत्ता की राजनीति नहीं करते।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 04:14 PM (IST)
झामुमो बोला- धमकी से नहीं चलती सरकार, राज्य व केंद्र का रिश्ता भाई का

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने भाजपा पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है कि हेमंत सरकार रघुवर राज के कुकर्मों की जांच करा रही है और बाबूलाल मरांडी तथा रघुवर दास इसे बदले की भावना बता रहे हैं। सोमवार को रांची में एक प्रेस वार्ता में झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा किसको बेवकूफ बना रही है। विधानसभा चुनाव से पूर्व 65 प्लस का नारा दिया था। अब सत्ता नहीं मिली तो कह रहे हैं कि हम सत्ता की राजनीति नहीं करते।

loksabha election banner

कहा कि भाजपा गुटों में बंटी है। बाबूलाल का एक और गुट जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी बताएं कि क्यों झारखंड को डोमिसाइल में झोंका था। उनका 1932 के खतियान पर क्या स्टैंड है। झामुमो महासचिव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दबंग बताया। कहा कि उनका कहना है कि कान पकड़कर काम कराएंगे। उनके इशारे को हम समझते हैं। भाजपा के लिए अंगूर खट्टे हैं। राज्य व केंद्र का रिश्ता भाई का है। सरकार धमकी से नहीं चलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.