Move to Jagran APP

झारखंड विधानसभा उपचुनावः सिल्ली से सीमा व गोमिया से बबिता होंगी झामुमो प्रत्याशी

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिल्ली और गोमियो विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 05:51 PM (IST)
झारखंड विधानसभा उपचुनावः सिल्ली से सीमा व गोमिया से बबिता होंगी झामुमो प्रत्याशी
झारखंड विधानसभा उपचुनावः सिल्ली से सीमा व गोमिया से बबिता होंगी झामुमो प्रत्याशी

रांची, जेएनएन। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आज सिल्ली और गोमियो विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सिल्ली विधानसभा सीट पर अयोग्य ठहराए गए विधायक अमित महतो की पत्नी सीमा महतो चुनाव लड़ेंगी। वहीं, गोमिया से पूर्व विधायक बबिता महतो चुनाव लड़ेंगी। बबीता देवी गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद की पत्नी हैं। दोनों सीटों पर झामुमो को झाविमो, कांग्रेस और वामदलों का समर्थन मिला है। दोनों विधायकों की सदस्यता रद होने के बाद उपचुनाव की नौबत आई। 

loksabha election banner

गोमिया और सिल्ली उपचुनाव में झामुमो को कांग्रेस का समर्थन
गोमिया और सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी झामुमो के प्रत्याशी को समर्थन देगी। इसकी घोषणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान की। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को ध्यान में रखते हुए गोमिया और सिल्ली उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी झामुमो प्रत्याशी का समर्थन करेगी। इसमें झारखंड विकास मोर्चा, राजद जैसी पार्टियां भी शामिल हैं। सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर भाजपा की नफरत फैलाने वाली राजनीति का मुकाबला करेंगी। इसी तर्ज पर आगामी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं कि हर गांव में बिजली पहुंच गई है। झारखंड के खरसांवा जिले के सपारू, नूतनडीह सहित पांच गांवों में दो साल पहले पोल तो लग गए लेकिन आज तक बिजली नहीं पहुंची है। ये सभी गांव रेलवे स्टेशन से मात्र एक किमी की दूरी पर हैं। केंद्र सरकार पूर्व की कांग्रेस सरकार के कामों पर वाहवाही लूट रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ नौ मई को प्रखंडस्तर पर धरना देगी। पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी विपक्षी एकता की धुरी है। प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की यही भूमिका है।


सभी विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी रघुवर सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सिर्फ गोड्डा उपचुनाव को छोड़ दिया जाए तो हर उपचुनाव में विपक्ष की जीत हुई है। नामांकन के बाद सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं को साथ उप चुनाव अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। आलमगीर आलम ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि लालू का मामला इसका उदाहरण है। किसी मरीज का इलाज छोटे से बड़े अस्पताल में भेजकर किया जाता है। लेकिन लालू यादव का इलाज एम्स की बजाय रिम्स में कराने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में अराजकता बढ़ी है। महिला, बच्ची सहित आम लोग भी सुरक्षित नहीं है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, आलमगीर आलम, सुरेंद्र सिंह, राजीव रंजन सहित अन्य नेता मौजूद थे।

अधिसूचना जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा की गोमिया व सिल्ली सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। आयोग के प्रधान सचिव केएन भार के हस्ताक्षर से यह अधिसूचना जारी की गई। इसके तहत दोनों सीटों पर 28 मई को सुबह सात बजे से शाम तक वोट पड़ेंगे। दोनों सीटों पर नामांकन 10 मई तक चलेगा। 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।जासं, रांची : सिल्ली विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन, पहले दिन एक भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा गया। जिला निर्वाची पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी अजरुन मांझी को बनाया गया है। दस मई तक नामांकन दाखिल होगा। समाहरणालय में इसकी व्यवस्था की गई है।

25 मॉडल बूथ बनेंगे

सिल्ली उपचुनाव 28 मई को होगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सिल्ली में 25 मॉडल बूथ बनाया गया है। कुल 278 बूथों पर मतदान होंगे। संवेदनशील बूथों को चिह्न्ति करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीआरपीएफ के हवाले संवेदनशील बूथों को रखा जाएगा। साथ ही प्रत्येक बूथों का वेब कास्टिंग भी किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उपायुक्त ने बताया कि पंचायतों में वीवीपैट के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कुल 1,95,015 मतदाता हैं, जिनमें 99 हजार चार सौ बत्तीस पुरूष और महिला 95 हजार पांच सौ 82 हैं और अन्य श्रेणी में सिर्फ एक मतदाता है। सर्विस वोटर की संख्या 215 है, जो पोस्टल बैलेट पेपर से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उपायुक्त रे ने बताया कि 10 जनवरी 2018 को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान कार्य निपटाने में 1700 मतदान कर्मियों के अलावा ऑब्र्जवर भी होंगे। प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। पोलिंग पार्टी को सिल्ली से मतदान केन्द्रों में भेजा जाएगा। मतगणना एवं स्टॉंग रूम पंडरा कृषि बाजार समिति, रांची में बनाया गया है। मतदान से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक-दो दिनों के अंदर टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.